Home  लाइफस्टाइल समाचार Mahashivratri 2026 Wishes: शिव जी के 5 प्रिय मंत्रों के साथ प्रियजनों...

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव जी के 5 प्रिय मंत्रों के साथ प्रियजनों को दें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mahashivratri 2026 Wishes In Hindi: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इस तिथि को हर साल महाशिवरात्रि मनाई जाती है। शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा में लीन होते हैं। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को कुछ मंत्र और विशेज के साथ शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

सनातन धर्म में देवों के देव महादेव की पूजा का खास महत्व होता है और महाशिवरात्रि के खास दिन पर भगवान शिव की पूजा में हर कोई लीन होता है। मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोले बाबा के भक्त व्रत करते हैं और विधि के अनुसार शिवलिंग पर दूध-जल चढ़ाकर उनकी अराधना करते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में मंत्रों का जाप गूंजेगा और लोग त्रिदेव की पूजा में लीन रहेंगे। प्रियजनों और खास लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देने के लिए कुछ मंत्र भेजना चाहते हैं, तो हम यहां भगवान शिव के 5 सबसे शक्तिशाली मंत्र शेयर करने जा रहे हैं। आप इनमें से कोई चुन सकते हैं और उसके साथ महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दें।

भगवान शिव के 5 खास मंत्र-

1. शिव का पंचाक्षरी मंत्र

ॐ नमः शिवाय। भगवान शिव का ये मंत्र सबसे सरल लेकिन ताकतवर माना जाता है। इस जपने से हर कष्ट का निवारण होता है। आप इसे भेजकर भी बधाई दे सकते हैं।

2- महामृत्युंजय मंत्र (अकाल मृत्यु से बचाने वाला मंत्र)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

3- सुख-सौभाग्य बढ़ाने के लिए मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

4- रुद्र मंत्र

ॐ नमो भगवते रुद्राय।

5- शिव पंचाक्षर स्तोत्र मंत्र

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय

भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय

तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥

शुभकामनाओं के लिए भेजें ये लाइनें-

1- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करें। हर हर महादेव!

2- शिव की भक्ति में खो जाएं, जीवन की हर चिंता मिट जाए। शुभ महाशिवरात्रि!

3- भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। शुभ महाशिवरात्रि!

4- शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है। शुभ महाशिवरात्रि!

5- महादेव आपके जीवन से दुख-दर्द हर लें और खुशियों से भर दें। शुभ महाशिवरात्रि!

6- शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशियों की बहार मिले। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

7- जो भी मांगा है भोलेनाथ से, वो जरूर मिलेगा। शुभ महाशिवरात्रि!

8- महादेव का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। हर हर महादेव!

9- शिव की भक्ति में है शक्ति, महादेव करें जीवन की रक्षा। शुभ महाशिवरात्रि!

10- हर हर महादेव बोलकर देखो, जीवन खुद बदल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN