Home टेक न्यूज़ फैमिली के चार लोगों के लिए एक ही प्लान, मिलेगा 240GB तक...

फैमिली के चार लोगों के लिए एक ही प्लान, मिलेगा 240GB तक डेटा, ओटीटी के साथ ऐपल टीवी भी फ्री

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हम आपको एयरटेल के दो बेहतरीन फैमिली पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान एक रेग्युलर सिम और तीन ऐड-ऑन सिम के साथ आते हैं। इनमें कंपनी 240जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में कंपनी ओटीटी ऐप्स भी ऑफर कर रही है।

टेलीकॉम कंपनी एयरयेल यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रही है। कंपनी की पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स के अलावा जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान भी मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के दो बेहतरीन फैमिली पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। ये प्लान एक रेग्युलर सिम और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आते हैं। इन प्लान में कंपनी 240जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे पॉप्युलर ओटीटी ऐप्स का भी ऐक्सेस दे रही है। इन प्लान में एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का भी ऐक्सेस दिया जा रहा है। साथ ही ये प्लान ऐपल म्यूजिक और ऐपल टीवी भी ऑफर करते हैं। आपको इन प्लान में देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

एयरटेल का 1199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह पोस्टपेड प्लान एक रेग्युलर और तीन ऐड-ऑन सिम के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी प्राइमरी यूजर को 100जीबी और हर ऐड ऑन सिम को 30जीबी यानी टोटल 190जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान फ्री एसएमएस बेनिफिट के साथ आता है। कंपनी का यह प्लान 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस देता है।

इसमें कंपनी एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। प्लान Airtel Xstream Play Premium के साथ आता है। खास बात है कि यह प्लान ऐपल टीवी और ऐपल म्यूजिक का भी सब्सक्रिप्शन देता है। यूजर्स को इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का 12 महीने वाला ऐक्सेस भी मिलेगा।

एयरटेल का 1399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह पोस्टपेड प्लान भी रेग्युलर के साथ तीन फ्री ऐड-ऑन सिम यानी परिवार के चार लोगों के लिए है। प्लान में कंपनी प्राइमरी यूजर को 150जीबी और हर ऐड ऑन सिम को 30जीबी यानी टोटल 240जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी रोमिंग कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान फ्री एसएमएस बेनिफिट भी देता है। प्लान में आपको 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस मिलेगा।

साथ ही इसमें कंपनी एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। खास बात है कि यह नेटफ्लिक्स बेसिक का ऐक्सेस भी देता है। प्लान Airtel Xstream Play Premium के साथ आता है। प्लान में सब्सक्राइबर्स को ऐपल टीवी और ऐपल म्यूजिक का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स को इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का 12 महीने वाला ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN