Home मनोरंजन समाचार कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं, प्रशांत नारायण बोले- वह इसलिए अब...

कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर हैं, प्रशांत नारायण बोले- वह इसलिए अब तक हैं क्योंकि…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/kps_1771067982350_1771068007623.jpg

प्रशांत नारायण जिन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से हमेशा दर्शकों को डराया है, उन्होंने हाल ही में कहा कि कार्तिक आर्यन खराब एक्टर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों कार्तिक अभी तक इंडस्ट्री में काम कर पा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं जिसमें से कुछ सुपरहिट रही हैं। कार्तिक की बहुत लोग तारीफ करते हैं लेकिन अब कार्तिक को लेकर एक्टर प्रशांत नारायण ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रशांत ने कार्तिक को खराब एक्टर बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्तिक सिर्फ लक की वजह से इंडस्ट्री में हैं। प्रशांत ने यह भी बताया कि उन्हें कार्तिक की कौनसी फिल्म पसंद है।

कार्तिक आर्यन खराब एक्टर हैं

दरअसल, बॉलीवुड बबल से बात करते हुए प्रशांत ने कार्तिक को लेकर कहा, मुझे लगता है वह सबसे खराब एक्टर में से एक हैं। लेकिन वह काफी लकी भी हैं। वह सिर्फ अपने पैरेंट्स के आशीर्वाद की वजह से यहां सर्वाइव कर रहे हैं। वह बहुत ज्यादा नॉन कम्यूनिकेटिव हैं और उन्हें उनके जैसे लोग ही बूस्ट करते हैं। मुझे वह सिर्फ पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में पसंद आए थे।

इंडियन ऑडियंस दूसरों पर हंसती है

जब होस्ट ने पूछा कि क्यों भारतीय दर्शक क्यों फिर उन्हें देखते हैं तो इस पर प्रशांत ने कहा, मुझे नहीं पता कितने लोग उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन मैंने लोगों को उन पर हंसते हुए देखा है। तो अगर आप लोगों को हंसा पा रहे हो तो ठीक है। तो इसमें डिफ्रेंस हैं जब आप किसी के साथ हंस रहे हो और जब आप किसी को देखकर हंस रहे हो। इंडियन ऑडियंस ज्यादातर दूसरों पर हंसती है।

कार्तिर आर्यन की फिल्में

कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। लेकिन फिल्म चली नहीं। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। अब कार्तिक फिल्म नागजिला में नजर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग दिल्ली में चल रही है। इस फिल्म को भी करण के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

प्रशांत के बारे में जानें

वहीं प्रशांत की बात करें तो उन्होंने अपना करियर बतौर आर्ट डायरेक्टर शुरू किया था। शो चाणक्य में उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद फिर साल 2002 में फिर फिल्म छल से उन्होंने बतौर एक्टर डेब्यू किया। उन्होंने कई नेगेटिव रोल किए हैं करियर में। मर्डर 2 के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड मिला था नेगेटिव रोल के लिए। लास्ट वह हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार में नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN