Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/ramay_ssssghghrrted_1771078006126_1771078010358.jpgरणबीर कपूर ने हाल में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल पार्क की शूटिंग की जानकारी दे दी है। साथ ये ये हिंट भी दे दिया कि रामायण के बाद रिलीज होगी लव एंड वॉर। जानिए कब आ रही हैं एक्टर की ये फिल्में।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले करीब ढाई सालों से स्क्रीन से गायब हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2023 में आई फिल्म एनिमल में देखा गया था। लेकिन अब खुद रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी दे दी है। एक्टर ने बता दिया है कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल पार्क को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके अलावा रणबीर ने ये भी हिंट दे दिया है कि लव एंड वॉर की रिलीज रामायण के बाद हो सकती है।
ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग की जानकारी
रणबीर कपूर ने अपने शू ब्रांड के एक साल पूरे होने पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया है। इस दौरान एक्टर ने यूजर्स के कमेंट का जवाब देते हुए आने वाली फिल्मों को लेकर अपडेट दे दिया है। रणबीर कपूर ने बताया कि वो जल्दी ही अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म एनिमल पार्क की शूटिंग से जुड़ी अपडेट देते हुए रणबीर कहते हैं कि ये फिल्म अगली साल मिड में शुरू होगी। यानी एनिमल पार्क की शूटिंग जून 2027 तक शुरू हो जाएगी।
रामायण के बाद रिलीज होगी लव एंड वॉर
अपने लाइव सेशन में रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर की रिलीज पर भी हिंट दे दिया है। एक्टर से जब पूछा गया कि उनकी फिल्में कब रिलीज हो रही हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि रामायण इस साल दिवाली पर आ रही है और उसके बाद लव एंड वॉर। यानी लव एंड वॉर अब आगे के लिए टल गई है। इसी फिल्म में रणबीर पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
फैंस के सवालों के दिए जवाब
इस लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर को पाकिस्तान के फैंस के भी कमेंट आए। एक यूजर ने एक्टर से रॉकस्टार 2 के बारे में पूछ लिया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि रॉकस्टार 2 की कोई स्क्रिप्ट नहीं है। ये तब ही पॉसिबल है जब इम्तियाज के पास कोई स्क्रिप्ट को जेडन को वापस लाने की। इस सेशन में फैंस ने रणबीर की फिल्म तमाशा, राकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर और बॉम्बे वेलवेट की तारीफ की। रणबीर कपूर ने ये भी बताया कि उन्होंने पिछले तीन सालों में अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत की है। इस लंबे इंतजार का अच्छा असर उनकी आने वाली फिल्मों में दिखेगा।
बता दें, इस साल रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज हो रही है। उसके बाद लव एंड वॉर की दस्तक होगी। दोनों ही फिल्में बेहद खास हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



