Home मनोरंजन समाचार उदित नारायण का पार्टी में ड्रिंक करते हुए वीडियो वायरल, लोग बोले-...

उदित नारायण का पार्टी में ड्रिंक करते हुए वीडियो वायरल, लोग बोले- गणेश जी की फोटो के सामने ये सब

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/udi_1771000048419_1771000057831.jpg

उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पार्टी कर रहे हैं इंडस्ट्री के अपने दोस्त अभिजीत भट्टाचार्या और बाकी के साथ। लेकिन इस वजह से एक्टर को ट्रोल भी किया जा रहा है।

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने एक गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सिंगर ने बिना उनकी परमिशन के उनका यूटरस (गर्भाशय )निकलवा दिया था। इन सब शॉकिंग आरोपों के बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर, अपने दोस्त अभिजीत भट्टाचार्या के बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं और साथ ही ड्रिंक भी।

क्या है वीडियो में

दरअसल, वीडियो को अभिजीत के बेटे जय ने अपने पापा के बर्थडे पर सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो में उदित और अभिजीत के साथ म्यूजिक कंपोजप जतिन पंडित भी नजर आ रहे हैं। वहीं उदित पहला नशा पहला खुमार गा रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उदित को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, जहां सब बैठकर पार्टी कर रहे हैं वहीं गणेश जी की फोटो है जिस पर लोगों की नजर गई है। एक ने कमेंट किया, गणेश जी की फोटो के आगे ये सब? वहीं एक ने लिखा कि बर्थडे मना रहे हैं अच्छी बात है पर पीछे गणेश जी की फोटो पर कुछ पर्दा तो कर देते।

उदित पर पहली पत्नी का आरोप

बता दें कि उदित पर पहली पत्नी रंजना ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी सिंगर से 7 दिसंबर 1984 में हुई थी। वहीं 1985 में उदित ने मुंबई आ गए थे करियर बनाने के लिए और फिर दूसरी महिला दीपा नारायण से शादी कर ली।

शिकायत रंजना ने मंगलवार को फाइनल की है। उन्होंने उदित के साथ सिंगर के दोनों भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण पर भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि 1996 में उन्होंने उनका मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान गर्भाशय निकलवा दिया था। दिल्ली में ऑप्रेशन हुआ था और बिना उनकी परमिशन के ये सब हुआ। बाद में हेल्थ चेकअप के दौरान उन्हें इस बारे में पता चला।

रंजना बोलीं वादा करके निभाया नहीं

मीडिया से बात करते हुए रंजना ने कहा, आप सब जानते हो उदित नारायण जी वादा करते रहते हैं और अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने आज तक कुछ नहीं किया है इसलिए मैं आज वुमन पुलिस स्टेशन पहुंची हूं। मुझे इंसाफ चाहिए। आज कल मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मुझे सपोर्ट चाहिए उनका, लेकिन उदित नारायण ना कुछ कह रहे हैं और ना कुछ कर रहे हैं। वह गांव आए थे हाल ही में और फिर वादा करके चले गए।

रंजना का दावा है कि जब वह साल 2006 में मुंबई आई थीं तब उन्हें गाली देकर भगा दिया था और घर में एंट्री नहीं करने दी थी। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों के घर नेपाल गई। लेकिन वहां भी उनकी इंसल्ट हुई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN