Source :- LIVE HINDUSTAN
saree draping tips and tricks: साड़ी को स्टाइलिश और एफर्टलेस तरीके से वियर करने के लिए ड्रैप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि साड़ी को काफी सारे लेडीज इस तरह से ड्रैप कर लेती हैं कि उनकी हाइट और भी ज्यादा कम दिखने लगती है। तो इन साड़ी ड्रैपिंग मिस्टेक को अवॉएड करें।
साड़ी वर्सेटाइल आउटफिट है। जिसे किसी भी ओकेजन पर पहनकर रेडी हुआ जा सकता है। साथ ही ये हर बॉडी टाइप के ऊपर जंचती है। बस इसे ड्रैप करने का सही तरीका पता होना चाहिए। काफी सारी महिलाएं साड़ी को इस तरह से बांधती हैं कि उनकी लंबी हाइट भी कम नजर आने लगती है। अगर आप भी ड्रैपिंक की इन गलतियों को करती हैं तो आज से ही बंद कर दें। फिर देखें कैसे मीडियम हाइट होने के बाद भी साड़ी पहनकर आप लंबी नजर आएंगी।
बहुत चौड़ी प्लीट्स बनाना
साड़ी को ड्रैप करना भी कला है। जब आप साड़ी की कमर पर बनी प्लीट्स को चौड़ा और फैला-फैला बनाकर रखती हैं और ये प्लीट्स भी ज्यादा होती हैं। तो ये कमर को और ज्यादा वाइड दिखाती हैं। जिससे हाइट दिखने में कम लगती है। चूंकि साड़ी पहनने पर कमर के ऊपर और नीचे का हिस्सा दो पोर्शन में नजर आने लगता है। इसलिए कमर पर बनी चौड़ी प्लीट्स कमर के साइज को बड़ा दिखाती है और हाइट कम दिखने लगती है।
कमर के नीचे तक लंबे ब्लाउज
अगर आप कमर के नीचे तक की लेंथ वाले ब्लाउज पहनती हैं तो इससे आपकी वेस्ट छिप जाती है और आपकी हाइट कम नजर आने लगती है।
साड़ी को बहुत ज्यादा नीचे से पहनना
जब आप साड़ी को बहुत ज्यादा नीचे से पहनती हैं। तो इससे आपका पैर का हिस्सा काफी छोटा नजर आने लगता है। जिससे हाइट कम दिखती है। इसलिए साड़ी को नाभि के नीचे पहनने के बजाय अपनी नाभि के पैरलल में पहने। जिससे हाइट छोटी नजर ना हटाए।
ओपन पल्लू की ये गलती
जब लेडीज पल्लू को खुला रखती हैं और पल्लू को हाथ की कलाई तक लाकर कवर किए रहती हैं तो इससे आपका ज्यादा अपर पोर्शन ढका रहता है। जिससे हाइट कम दिखती है। जब भी पल्लू को ओपन स्टाइल में रखना हो तो एल्बो के पास पल्लू को फिक्स कर लें। जिससे हाथ का थोड़ा सा पोर्शन दिखता रहे और हाइट दिखने में बैलेंस लगे।
शोल्डर प्लीट्स पतली और साड़ी की ऊंची ड्रैप
जब लेडीज साड़ी के शोल्डर प्लीट्स को बिल्कुल पतला बनाती हैं और कमर पर साड़ी को काफी ऊंचे से ड्रैप कर लेती हैं। इससे बॉडी का स्ट्रक्चर डिसबैलेंस दिखता है और हाइट कम दिखती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


