Source :- LIVE HINDUSTAN
iPhone 17e उन यूजर्स को टारगेट करता दिख रहा है जो iOS इकोसिस्टम में एंट्री चाहते हैं, लेकिन प्रो मॉडल्स पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। Dynamic Island, बेहतर फ्रंट कैमरा और Apple Intelligence सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं।
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple के अपकमिंग iPhone 17e को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ताजा लीक को FrontPageTech (FPT) ने शेयर किया है, इस फोन के डिजाइन, हार्डवेयर अपग्रेड और कंपनी की लाइनअप में इसकी पोजिशनिंग पर पहली झलक दिखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस डिवाइस को ट्रेडिशनल बड़े इवेंट के बजाय प्रेस अनाउंसमेंट के जरिए इसी महीने पेश कर सकता है। यह कदम कंपनी की ‘अफोर्डेबल प्रीमियम’ सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने से जुड़ी स्ट्रेटजी का हिस्सा है।
लीक के मुताबिक, iPhone 17e में ट्रेडिशनल नॉच को हटाकर Dynamic Island दिया जा सकता है। यह बदलाव इसे कंपनी के महंगे मॉडल्स के ज्यादा करीब लाएगा। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट बना रह सकता है। यानी स्मूदनेस के मामले में यह फिलहाल प्रो मॉडल्स से पीछे रह सकता है, लेकिन कीमत को कम रखने के लिए यह कॉम्प्रोमाइज किया जा सकता है।
डिजाइन की बात करें तो रियर पैनल लगभग पिछली जेनरेशन जैसा ही रहने की उम्मीद है। सिंगल रियर कैमरा सेटअप और क्लीन लुक के साथ यह डिवाइस मिनिमल डिजाइन फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है।
फ्रंट में 18MP और रियर में 48MP Fusion कैमरा
iPhone 17e में 18 मेगापिक्सल का नया फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें Centre Stage फीचर भी मिल सकता है। इससे वीडियो कॉलिंग और कंटेंट क्रिएशन का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो सोशल मीडिया और व्लॉगिंग पर एक्टिव रहते हैं। रियर में पहले की तरह 48 मेगापिक्सल का सिंगल Fusion कैमरा मिल सकता है।
हालांकि, हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं दिखता लेकिन नए चिपसेट की मदद से इमेज प्रोसेसिंग बेहतर होने की संभावना है। Apple अक्सर सॉफ्टवेयर और प्रोसेसिंग के जरिए कैमरा क्वॉलिटी को सुधारता है इसलिए यहां भी फोकस उसी पर हो सकता है।
परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में दिख सकते हैं सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17e में लोअर-बिन्ड A19 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। यह कॉन्फिगरेशन Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए काफी हो सकता है। यानी यह डिवाइस AI-आधारित फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल प्रीमियम एक्सपीरियंस दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए Apple का नया C1X नेटवर्किंग चिप इसमें शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, पहली बार इस सेगमेंट में MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है, जो एक्सेसरी इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा।
कीमत और कलर ऑप्शंस
iPhone 17e की शुरुआती कीमत लगभग 599 डॉलर (करीब 54,300 रुपये) बताई जा रही है, जो इसे पिछले मॉडल के बराबर रेंज में रखेगी। कलर ऑप्शंस में ब्लैक और व्हाइट स्टैंडर्ड रह सकते हैं, जबकि लैवेंडर वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


