Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/RY_1730592887499_1770953088292.jpgRajpal Yadav Updates: राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने दावा किया है कि उनके परिवार को अभी तक किसी ने भी पैसे नहीं दिए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी चल रही है।
राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई सोमवार (16 जनवरी) को होनी है। इसी बीच उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव का चौंकाने वाला बयान आया है। श्रीपाल यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवार को अभी तक किसी से कोई मदद नहीं मिली है। बता दें, राजपाल यादव 5 फरवरी की शाम से जेल में हैं।
‘पैसे कहां दिए गए हैं?’ – श्रीपाल
श्रीपाल यादव ने दैनिक भास्कर को दिए बयान में कहा, ‘अगर लोगों ने मदद की है, तो प्लीज हमें बताएं कि पैसे कहां दिए गए हैं। राजपाल का अकाउंट जो मैनेज करते हैं उन्होंने भी ये बात कन्फर्म की है कि कोई फाइनेंशियल मदद नहीं आई है। अगर किसी ने मदद की है, तो पैसे कहां दिए गए हैं? किसे दिए गए हैं? परिवार को इस बारे में क्यों नहीं पता है? अगर किसी ने सच में मदद की है, तो परिवार उनका शुक्रगुजार है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी है और अगर यह सच है, तो यह झूठ है।’
राजपाल ने फोन पर क्या कहा?
सरेंडर करने से पहले अपने भाई के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बात करते हुए, श्रीपाल ने एनडीटीवी से कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि चिंता मत करो। मुझे एक दिन के लिए कोर्ट जाना है और कुछ लीगल प्रोसेस पूरे होंगे।’
‘घर पर कोई निराशा नहीं है’ – श्रीपाल
उन्होंने आगे कहा, ‘घर पर कोई निराशा नहीं है। हम एक्साइटेड हैं। हम जानते हैं कि वह रिहा हो जाएंगे और हम धूमधाम से जश्न मनाएंगे। कोई दिक्कत नहीं है। वह मेन अट्रैक्शन है। उसका होना जरूरी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द वापस आ जाएं।’

नहीं लिया कोई लोन
श्रीपाल ने राजपाल पर लगे आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘राजपाल ने मुझे भरोसा दिलाया कि वह साबित कर देंगे कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। उसने फिल्म में पैसा इन्वेस्ट किया था।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


