Home मनोरंजन समाचार ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही मीरा ने लुटाया पति शाहिद कपूर पर...

‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही मीरा ने लुटाया पति शाहिद कपूर पर प्यार, रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/Shahid_Kapoor_Meera_Rajput_1770956913002_1770956917906.jpg

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब मीरा राजपूत ने ‘ओ रोमियो’ रिलीज के साथ ही पति संग कैंडिड तस्वीरें शेयर कर खूबसूरत नोट लिखा है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में हर किसी को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने ‘ओ रोमियो’ रिलीज के साथ ही इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्टार पति संग कैंडिड तस्वीरें शेयर कर खूबसूरत नोट लिखा है।

मीरा ने शाहिद संग शेयर की कैंडिड तस्वीरें

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो कभी शाहिद का हाथ थामे लोगों की भीड़ में नजर आ रही हैं। तो कभी अपने पति की गोद में बैठकर उनकी बाहों में। इस दौरान मीरा नॉर्मल टी शर्ट और जींस में नजर आ रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर व्हाइट टी शर्ट और मैचिंग पैंट कैरी की है। इन तस्वीरों में कपल बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक लग रहे हैं।

पति के लिए लिखा खूबसूरत नोट

इन तस्वीरों के साथ मीरा कपूर ने एक बेहद खूबसूरत नोट लिखा है। मीरा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा रोमियो। जब वह पूछे “मैं हूं कि हूं नहीं?”, तो याद रखना, तुम हो। और हो वही। जो बिना थके, अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड है, आंखें जो हजार शब्द बयां करती हैं, और एक दिल जो हमेशा ठीक करता है। क्योंकि जो तुम्हें थामे रखता है वह रोशनी है। किस्मत का बच्चा। चमकने का समय आ गया है। शानदार कहना कम है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।’

इन दो फिल्मों से क्लैश

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई, मुंबई में सेट गैंगस्टर ड्रामा हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। पान की दुकान और आशिकों की कॉलोनी जैसे ट्रेलर और गानों ने जबरदस्त बज बनाया है। ‘ओ रोमियो’ का 13 फरवरी को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं से क्लैश करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN