Home मनोरंजन समाचार प्रियंका की वाराणसी बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, जानें कितना है...

प्रियंका की वाराणसी बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, जानें कितना है बजट

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/budget_varanasi_1770872060533_1770872066596.png

संक्षेप:

प्रिंयका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी भरातीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। फिल्म का कंफर्म बजट लगभग 1361 करोड़ है। वाराणसी  से प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में छह साल बाद वापसी करेंगी।

भव्य और शानदार फिल्में बनाने के लिए मशहूर, डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं। एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी भी उनकी बाकी की फिल्मों की तरह भव्य और शानदार होने वाली है। इस फिल्म के बजट को लेकर लंबे समय से लोग अटकलें लगाई जा रही थीं। अब फिल्म का बजट कंफर्म हो गया है। फिल्म का बजट 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

कितना है वाराणसी का बजट?

वैरायटी संग प्रिंयका चोपड़ा की खास बातचीत में फिल्म का बजट कंफर्म हुआ है। एसएस राजामौली की तेलुगु भाषा की फिल्म का बजट 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1361 करोड़ रुपये) है। इस बजट के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन गई है।

एसएस राजामौली की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर की बात करें तो boxofficeindia.com के मुताबिक, उस फिल्म का बजट 550 करोड़ था। RRR साल 2022 में रिलजी हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा की 6 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी

फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा इंडियन स्क्रीन पर 6 साल बाद वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेशा बाबू, प्रकाश राज और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इससे पहले द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। द स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। द स्काई इज पिंक का बजट 42 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 23.56 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN