Home मनोरंजन समाचार नागिन फेम सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में...

नागिन फेम सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/sumis_1770822210800_1770822219617.jpg

संक्षेप:

सुरभि ज्योति ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया पर फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योत जिन्होंने साल 2024 में सुमित सूरी से शादी की थी, दोनों ने फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है सोशल मीडिया पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि का अभी पहला ट्राइमेस्टर चल रहा है।

बड़ा एडवेंचर होने वाला है

दोनों ने जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों के पैर नजर आ रहे हैं और उनके साथ में छोटे जूते रखे हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर सुरभि ने लिखा है, ‘हमारा बड़ा एडवेंचर होने को है। छोटा प्यार आ रहा है इस जून को।’

सेलेब्स ने दी बधाई

इस पोस्ट पर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। हिना खान ने नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है। मौनी रॉय ने लिखा, ऑ….दोनों को बधाई। श्वेता तिवारी ने लिखा बधाई। किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ओह माय गॉड…बधाई हो…इसलिए इंस्टाग्राम से गपायब थी तुम। नकुल मेहता ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। सुयश राज ने लिखा, बच्चों को बच्चा मुबारक। अली फजल ने भी कमेंट किया ओह माय गॉड…बधाई हो दोस्तों।

साल 2024 में की थी शादी

सुरभि और सुमित ने 27 अक्टूबर 2024 को जिम कॉर्बेट उत्तराखंड में शादी की थी जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को म्यूजिक वीडियो हांजी के दौरान प्यार हुआ। मई 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।

अलग-अलग कमरे में रहते हैं दोनों

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने बताया था कि वह और सुमित घर में अलग-अलग रूम में रहते हैं क्योंकि दोनों को अपना स्पेस चाहिए होता है। उन्होंने यह भी बताया था कि ये दोनों ने मिलकर फैसला लिया था क्योंकि दोनों घर से काम करते हैं और काम से ब्रेक लेकर भी दोनों ज्यादातर घर में ही रहते हैं।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुरभि ने कहा था, ‘सुमित घर से काम करते हैं। मैं भी घर से करती हूं अगर शूटिंग नहीं कर रही होती हूं तो। हमें बाहर जाना ज्यादा पसंद नहीं है। हमें घर पर रहना पसंद है। घर में हमारे अपने अलग कमरे हैं। ऐसा कम होता है, लेकिन हमारे साथ ऐसा ही है।’

सुरभि ने यह भी कहा था कि यह आइडिया उनके लिए चला है, हो सकता है बाकी लोगों के लिए ना चले।

सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ

सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेब सीरीज गुनाह में नजर आई थीं जो डिन्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। वहीं टीवी शोज की बात करें तो लास्ट वह नागिन 3 शो में नजर आई थीं जो साल 2019 में आया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN