Home विश्व समाचार कनाडा में छोटे बच्चों के स्कूल में भयंकर गोलीबारी, 10 की मौत,...

कनाडा में छोटे बच्चों के स्कूल में भयंकर गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी मारा गया

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है।

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है। फिलहाल, हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि एक संदिग्ध मृत मिला है। पुलिस ने पहले कहा था कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दूसरा संदिग्ध भी इसमें शामिल है। उसने करीब 2,400 आबादी वाले टंबलर रिज कस्बे के निवासियों से घरों के भीतर रहने को कहा है। टंबलर रिज में पड़ोसी इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा जा रहा है।

‘पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ ने मंगलवार को बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलीमेंट्री स्कूल-दोनों में ‘लॉकडाउन’ की स्थिति है यानी किसी को अंदर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ‘पीस रिवर साउथ’ से विधानसभा सदस्य लैरी न्यूफेल्ड ने संवाददाताओं से कहा कि आरसीएमपी और एंबुलेंस सहायता सहित मदद के लिए संसाधन भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे जहां हैं, वहीं रहें। टंबलर रिज, अल्बर्टा की सीमा के पास वैंकूवर से करीब 1,000 किलोमीटर उत्तर में है। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट में टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सात से 12 तक के 175 विद्यार्थियों का उल्लेख है। कनाडा में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं होना दुर्लभ हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN