Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
रियलमी ने Narzo 90x 5G का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू में लॉन्च किया था। अब यह नए वैलेंटाइन्स स्पेशल मरून है कलर ऑप्शन में भी आने लगा है। इसकी सेल 14 फरवरी को शुरू होगी।
रियलमी ने अपने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए – Realme Narzo 90x 5G का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू में लॉन्च किया था। अब यह नए कलर ऑप्शन में भी आने लगा है। इस कलर का नाम वैलेंटाइन्स स्पेशल मरून है। वैलेंटाइन्स वीक में आए इस स्पेशल कलर वेरिएंट की सेल वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आप इसे अमेजन इंडिया और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
कीमत का नहीं किया खुलासा
कंपनी ने फोन के नए कलर वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत बाकी दोनों कलर वेरिएंट जितनी ही होगी। कंपनी कीमत का खुलासा करने के साथ लॉन्च ऑफर्स या लिमिटेड डिस्काउंट्स की भी जानकारी दे सकती है। फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।

फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.8 इंच का LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का टच सैंप्लिंग रेट 1200 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी DT-Star D+ ग्लास ऑफर कर रही है। फोन 8जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। इसकी मेमरी के माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में ऑफर किए जा रहे इन दोनों कैमरे से आप 30fps पर 1080 पिक्सल रेजॉलूशनन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 60 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। दमदार साउंड के लिए फोन में 400 पर्सेंट अल्ट्रा वॉल्यूम के साथ सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो रियलमी का यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन को IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





