Home मनोरंजन समाचार कुमार सानू जैसा दिखता है कुनिका का बेटा…इस यूजर को एक्ट्रेस ने...

कुमार सानू जैसा दिखता है कुनिका का बेटा…इस यूजर को एक्ट्रेस ने दिया तगड़ा जवाब, बोलीं-मामला हाथ से निकल

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/10/1200x900/ska_1764129844819_1764129860387_1770733039780.jpg

संक्षेप:

कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के फैंस के बीच में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बहस हो रही है। एक यूजर ने कुनिका के बेटे अयान की तुलना कुमार सानू से कर दी। यूजर ने कहा कि दोनों के नैन-नक्श एक जैसे हैं। कुनिका ने यूजर को तगड़ा जवाब दिया है।

बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है लेकिन कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के फैंस में सोशल मीडिया पर बहस देखी जा सकती है। कुनिका पिछले कुछ समय से तान्या मित्तल के फैंस को उन्हें टारगेट करने के लिए फटकार लगा रही थीं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स को तगड़ा जवाब दिया था। लेकिन बात तब बढ़ गई जब एक X यूजर ने कुनिका के बेटे अयान लाल और एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड कुमार सानू को लेकर कमेंट कर दिया। इस पोस्ट ने कुनिका को इतनी ठेस पहुंचा दी कि वो यूजर के खिलाफ एक्शन लेने वाली हैं।

यूजर बोली कुमार सानू जैसा दिखता है कुनिका का बेटा

कुनिका को ट्रोल करने वाली एक फीमेल यूजर ने अयान और कुमार सानू की एक तस्वीर शेयर करते हुए दोनों की तुलना की है। यूजर ने लिखा, अरे, मैं ये कैसे कहूं? हम सबने ये देखा है। हमने कुनिका को देखा है, हमने उसे सुना है, ठीक है? हमने उसे तान्या मित्तल से कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए देखा है कि कैसे उनका शादीशुदा घर टूट गया और ये सब। लेकिन मुझे लगता है कि वो एक बहुत, बहुत, बहुत ज़रूरी बात भूल गई। कुनिका तभी सच बताना था ना बाबू।”

ये भी पढ़ें:इस एक्ट्रेस ने बदल दी मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत, बताया जिंदगी की सबसे खास महिला
ये भी पढ़ें:सलमान खान ने गर्लफ्रेंड की वजह से दोस्त जैकी श्रॉफ से बना ली थी दूरियां

कुनिका ने दिया जवाब

कुनिका ने इस पोस्ट पर का जवाब देते हुए लिखा, “अब तो मामला हाथ से निकल रहा है। इसमें मेरे परिवार के सदस्य और एक ऐसे व्यक्ति को शामिल किया गया है जिसके पास पर्सनालिटी राइट्स है। मैं इस गंदी ज़बान वाले को बख्शने वाली नहीं हूं। मैडम चतुर्वेदी, देखते रहिए, और अंत में मैं तान्या मित्तल और उनके फैंस से पूछती हूं कि क्या यही सब आपको खुश करता है, और क्या आप अपनी पॉपुलैरिटी या अपनी क्रूरता पर गर्व करते हैं?’

यूजर बोला-बहुत सारे बाप हैं

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सारे बाप हैं’ कुनिका ने जवाब दिया, ‘थोड़ा साइंस पढ़ लो बेटा, ट्विटर पर टाइम मत बर्बाद करो। बाप एक ही होता है और वो कौन है, मां के अलावा कोई माई का लाल नहीं जान सकता। कुनिका ने आगे जवाब दिया कि ये बहुत बुरा है कि लोग उनकी फैमिली को टारगेट कर रहे हैं।

कुमार सानू से था अफेयर

बता दें, कुनिका सदानंद ने कम उम्र में ही अभय कोठारी से शादी कर ली थी। बेटे का जन्म भी हुआ लेकिन रिश्ता चला नहीं। तलाक के बाद कुनिका फिल्मों में बिजी हो गई। लेकिन एक्ट्रेस ने 2025 में सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया था कि उनका और सिंगर कुमार सानू का 6 सालों का अफेयर रहा था। वो कुमार सानू की परफॉरमेंस के लिए उनके कपड़े सेलेक्ट करती थीं, उनके काम को मैनेज और अरेंज करती थीं। कुनिका ने कहा था कि वो उनकी बीवी की तरह उनके साथ रह रही थीं। कुमार सानू से ब्रेकअप के बाद कुनिका विनय लाल से शादी की। इस शादी से उनका दूसरा बेटा अयान लाल हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN