Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Quotes of the day: कहते हैं ना सफल लोगों के सोचने का तरीका ही कुछ अलग होता है। तो चलिए आज दिन की शुरुआत विराट कोहली के प्रेरक विचारों के साथ करते हैं। ये बातें अगर आप अपने जीवन में लागू करते हैं, तो ये लाइफ चेंजिंग भी साबित हो सकती हैं।
कुछ लोग अपने क्षेत्र में सिर्फ कमाल ही नहीं करते, बल्कि इतिहास बना देते हैं। आज जब भी क्रिकेट की बात होती है तो विराट कोहली का नाम अब तक के सबसे प्रभावशाली और बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। विराट ने ये सब अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है। फिर चाहे डेली प्रैक्टिस हो या फिर फिटनेस के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना। ऐसा नहीं है कि उनके जीवन में कभी उतार-चढ़ाव नहीं आए, बस एक चीज जो अलग थी वो था उनका नजरिया। कहते हैं ना सफल लोगों के सोचने का तरीका ही कुछ अलग होता है। तो चलिए आज दिन की शुरुआत विराट कोहली के प्रेरक विचारों के साथ करते हैं। ये बातें अगर आप अपने जीवन में लागू करते हैं, तो ये लाइफ चेंजिंग भी साबित हो सकती हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
1) मेहनत का कोई विकल्प नहीं
चाहे आप में टैलेंट हो या ना हो, मेहनत सभी को करनी पड़ती है। सिर्फ प्रतिभाशाली होने का मतलब कुछ भी नहीं है।
2) सही नियत है जरूरी
विराट अपने इंटरव्यूज में अक्सर कहते हैं कि आपकी इंटेंट (नियत) का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आप की भी काम सही नियत के साथ करते हैं तो सफलता जरूर हासिल होती है।
3) अपने काम से प्यार करना सीखें
विराट अक्सर कहते हैं कि आप जो भी काम करते हैं, उससे प्यार करना सीखें। जब आप बोझ नहीं बल्कि प्यार की भावना से कोई काम करते हैं तो मुश्किलें भी आपका रास्ता नहीं रोक पातीं।
4) खुद से झूठ ना बोलें
हमेशा खुद से ईमानदार रहें। जब आप अपने आगे सच्चे होते हैं तो आपको कोई भी चीज नहीं डरा सकती।
5) ठान लें कि बेहतर होना है
जब एक बार आप ये ठान लेते हैं कि आपको अब बेहतर होना है, तो यूनिवर्स भी आपके पक्ष में शिफ्ट होना शुरू हो जाता है।
6) हर मौका एक मौका है..
अगर 1 प्रतिशत भी संभावना हो, तो कई बार वही मौका काफी होता है।
7) बहाने बनाने से नहीं मिलती सफलता
बड़ी कामयाबियां कड़ी मेहनत और लगन से हासिल होती हैं, बहाने बनाने से नहीं। इसलिए कमियां ढूंढना छोड़कर हिम्मत और उम्मीद के साथ मेहनत करना शुरू करें।
8) असल में आप तब हारते हैं..
असल में आप लाइफ में उस दिन हारते हैं, जब आप यह तय कर लेते हैं कि आपने हार मान ली है।
9) अपने आसपास सही लोगों को रखें
विराट अक्सर कहते हैं कि आप अपने आसपास जिन लोगों को रखते हैं, वो आपकी लाइफ पर काफी असर डालते हैं। इसलिए हमेशा नोटिस करें कि आप अपना ज्यादातर वक्त कैसे लोगों के साथ बिता रहे हैं।
10) ऊपर वाले पर विश्वास रखें
विराट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऊपर वाले की मर्जी के बिना तो कुछ नहीं हो सकता। इसलिए कड़ी मेहनत करें और रिजल्ट भगवान के हाथ में छोड़ दें। याद रखें उनका प्लान सबसे बेस्ट प्लान होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


