Home  लाइफस्टाइल समाचार Teddy Day Funny Wishes: टेडी की क्यूटनेस के साथ आएगी चेहरे पर...

Teddy Day Funny Wishes: टेडी की क्यूटनेस के साथ आएगी चेहरे पर स्माइल, खास मौके पर भेजें ये 10+ फनी विशेज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Happy Teddy Day Funny Wishes: वैलेंटाइन डे के चौथे दिन टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें कपल्स एक दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं और प्यार जाहिर करते हैं। इस टेडी डे आप टेडी के साथ फनी विशेज लिखकर भेजें।

वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे का होता है। प्यार को शब्दों में पिरोने के बाद क्यूट टेडी बियर गिफ्ट करते हुए कपल्स एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। Teddy Day प्यार जताने का एक खास दिन होता है, लेकिन अगर इसमें थोड़ी मस्ती और मजाक जोड़ दिया जाए तो यह और भी यादगार बन जाता है। इस टेडी डे पर आप अपने पार्टनर, क्रश या दोस्तों को ये फनी विशेज भेजकर उन्हें हंसा सकते हैं। इन मजेदार मैसेज में प्यार, चिढ़ाना और क्यूट अंदाज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो रिश्ते में मिठास और हंसी दोनों बढ़ा देगा। इन फनी विशेज को पढ़ते ही पार्टनर के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाएगी और वो आपके प्यार में और डूब जाएंगे। चलिए आपको कुछ फनी विशेज पढ़ाते हैं, जिसमें से आप भी अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए एक प्यारी सी फनी विश चुन सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेडी बियर फनी विशेज की लिस्ट-

1- Happy Teddy Day!

तुम्हारे लिए टेडी नहीं लाया, क्योंकि घर में पहले से ही एक “क्यूट टेडी” मौजूद है!

2- Teddy तो छोटा सा होता है,

पर तुम्हारे नखरे टेडी से भी बड़े हैं!

3- आज Teddy Day है,

तो सोचा तुम्हें हग कर लूं… लेकिन टेडी से काम चला लिया!

4- टेडी देने का मन था,

फिर याद आया तुम खुद Teddy जैसी ही सॉफ्ट हो… बस गुस्सा छोड़कर!

5- टेडी डे पर टेडी नहीं भेज रहा,

क्योंकि तुम्हारे पास मेरा दिल पहले से है… और वो भी फ्री में!

6- तुम टेडी जैसी क्यूट हो,

बस फर्क इतना है टेडी चुप रहता है!

7- टेडी डे पर तुम्हें टेडी दूं,

या तुम्हारे एटीट्यूड को गिफ्ट रैप करके भेज दूँ?

8- टेडी तो सिर्फ प्यार दिखाने के लिए होता है,

मैं तो तुम्हें रोज irritate करके प्यार दिखाता हूँ!

9- टेडी की तरह सॉफ्ट रहो,

हर बात पर भूकंप मत लाया करो!

10- टेडी डे का मतलब ये नहीं कि तुम मुझे टेडी समझकर दबा दो!

11- टेडी तो बस बहाना है,

असली काम तो तुम्हारे गुस्से को शांत करना है!

12-टेडी डे पर विश कर रहा हूं,

तुम्हारी क्यूटनेस हमेशा बनी रहे… और मेरा patience भी!

13- Happy Teddy Day!

टेडी को गले लगाओ, क्योंकि मैं तो तुम्हारे मूड स्विंग्स से डरता हूं!

14- Happy Teddy Day!

टेडी को संभाल लेना, कहीं वो भी तुम्हारी तरह ड्रामा क्वीन ना बन जाए!

15- Teddy Day पर Teddy भेज रहा हूं…

ताकि जब मैं तुम्हें परेशान करूं, तो तुम उसी को मार सको!

ये भी पढ़ें:प्यार, दोस्ती या इजहार? जानें टेडी के किस रंग का होता है क्या मतलब
ये भी पढ़ें:पार्टनर को भेजें टैडी बियर जैसे क्यूट मैसेज, पढ़ते ही होगा प्यार का अहसास
ये भी पढ़ें:‘तुम मेरे सबसे प्यारे टेडी हो’… टेडी डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक मैसेज!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN