Home मनोरंजन समाचार Border 2 Worldwide: अब 500 करोड़ की तरफ बॉर्डर-2, अभी तक तोड़े...

Border 2 Worldwide: अब 500 करोड़ की तरफ बॉर्डर-2, अभी तक तोड़े किन फिल्मों के रिकॉर्ड?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/Border_2_worldwide_1770641025708_1770641030414.jpg

संक्षेप:

Border 2 Worldwide: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी डटी हुई है और अभी भी थिएटर मालिक इस फिल्म की वजह से मालामाल हो रहे हैं। लेकिन क्या वाकई यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने का दम रखती है?

मल्टीस्टारर वॉर मूवी ‘बॉर्डर-2’ कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो यह अभी थमने का नाम नहीं लेने वाली है। इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘बॉर्डर-2’ अब 500 करोड़ के ग्लोबल क्लब की ओर कदम बढ़ा रही है। सनी देओल और वरुण धवन जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉर्डर-2 ने रिलीज के महज 17 दिनों के भीतर कई फिल्मों के की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बॉर्डर 2 पांच सौ करोड़ क्लब में कदम रखने से ज्यादा दूर नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉर्डर-2 का अभी तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म बीते 17 दिनों में 406 करोड़ 51 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 51 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म को भारत के साथ-साथ अन्य देशों से भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 309 करोड़ 40 लाख रुपये रही है, वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 458 करोड़ 16 लाख रुपये के लगभग रहा है। ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर उछाल दिखाई। फिल्म ने 17वें दिन करीब ₹6.90 करोड़ का बिजनेस किया।

रिलीज के बाद अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार

पहला हफ्ता: ₹224.25 करोड़

दूसरा हफ्ता: ₹70.15 करोड़

तीसरा वीकेंड (शुक्र-रवि): ₹15 करोड़ (खबर लिखे जाने तक)

किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब कहां नजर?

इस आंकड़े के साथ ही सनी देओल की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्सन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ‘बॉर्डर 2’ ने रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ (₹431 करोड़) और ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (₹344 करोड़) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पछाड़ दिया है। अब आगे टूटने वाले रिकॉर्ड्स की बात करें तो बॉर्डर-2 जल्द ही आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ और सलमान खान की ‘किक’ जैसी बड़ी फिल्मों को कुल कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है। लेकिन क्या वाकई यह ऐसा कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

कितनी हो सकती है फिल्म की कुल कमाई?

जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर से बिलकुल अलग है। नाम भले ही एक रखा गया हो लेकिन इस बार फिल्म के ज्यादातर किरदार और कहानी को अलग रखा गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मेल लीड रोल प्ले किए हैं। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन ₹475 करोड़ के पार जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN