Home मनोरंजन समाचार राघव चड्ढा को हैंडसम कहने वाली महिला के वीडियो पर परिणीति चोपड़ा...

राघव चड्ढा को हैंडसम कहने वाली महिला के वीडियो पर परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट, वायरल हुआ वीडियो

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/parineeti_chopra_raghav_chadha_1714106270591_1770654202455.png

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को हैंडसम कहती दिख रही है। इस वीडियो पर परिणीति चोपड़ा और खुद राघव चड्ढा ने कमेंट किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में डिलीवरी बॉय की दिक्कतों से लेकर, महंगाई जैसे कई मुद्दे उठाए हैं। वो राघव ही थे जिन्होंने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने-पीने पर सवाल खड़ा किया था। इन्हीं की वजह से अब एयरपोर्ट पर भी उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई। एयरपोर्ट पर मौजूद इस कैफे पर 20 रुपए में समोसा मिल रहा है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्टाग्राम यूजर राघव चड्ढा के काम की तारीफ करते उन्हें हैंडसम कह देती है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और खुद राघव चड्ढा ने रिएक्शन दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला ने राघव चड्ढा को कहा हैंडसम

पीयूष त्रिपाठी नाम के इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो उड़ान यात्री कैफे दिखाते हुए अपनी पार्टनर से कहते हैं कि 20 रुपए में समोसा, 10 में पानी टाइप। आगे वो अपनी पार्टनर से पूछते हैं कि ये किसकी वजह से हुआ है? जवाब मिलता है राघव चड्ढा की वजह से। इन्फ्लूएंसर फिर पूछते हैं ‘राघव चड्ढा कैसे लगते है?’ पार्टनर हंसते हुए जवाब देती है ‘हैंडसम’। ये वीडियो वायरल हो चुका है और खुद परिणीति चोपड़ा ने लड़की की बात से सहमति जताते हुए ‘एग्री’ कमेंट किया है। राघव चड्ढा ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘उम्मीद है आपने समोसा एन्जॉय किया था’। देखिए ये वायरल वीडियो।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से आई उस चिट्ठी को देख बच्चों की तरह रोने लगे थे एक्टर ओम प्रकाश
ये भी पढ़ें:उस दिन शत्रुघ्न सिन्हा को था अपनी जान का खतरा, फिर जो हुआ उसे आज तक नहीं भूल पाए

यूजर्स रिएक्शन

इस वीडियो पर कई अन्य यूजर ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘राघव चड्ढा सिर्फ हैंडसम नहीं इंटेलीजेंट आदमी हैं’, अन्य यूजर ने लिखा, ‘राघव सही के लिए आवाज उठाते हैं।

राघव चड्ढा ने उठाया था महंगे खाने का मुद्दा

बता दें, राघव चड्ढा ने साल 2024 में इंडियन एविएशन बिल की चर्चा के दौरान एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने के सामान का मुद्दा उठाया था। राघव ने अपनी स्पीच में कहा था कि आम आदमी एयरपोर्ट पर 250 रुपए की चाय और 350 रुपए के समोसे पर खर्च करता है। इस मुद्दे के बाद अब एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई जिसमें 10 रुपए की चाय, 20 रुपए का समोसा मिल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN