Home मनोरंजन समाचार दिव्या अग्रवाल का होने वाला है तलाक? भव्या सिंह का दावा- अपने...

दिव्या अग्रवाल का होने वाला है तलाक? भव्या सिंह का दावा- अपने पति से अलग रहती हैं एक्ट्रेस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/8th_feb_the_50_1770602140248_1770602145841.jpg

संक्षेप:

‘द 50’ का लेटेस्ट एपिसोड विवादों की भेंट चढ़ गया। शो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भव्या सिंह ने ‘बिग बॉस OTT 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल के चरित्र और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर बेहद गंभीर और निजी हमले किए।

रिएलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड (8 फरवरी 2026) में भव्या सिंह ने बहुत बड़े-बड़े दावे किए हैं। दरअसल, गेम मास्टर लायन ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे ऐसे 20 प्लेयर्स को मैदान में भेजें जिनके पास बल भी है और बुद्धि भी। सेलेक्शन के दौरान दिव्या ने अर्चना गौतम से कह दिया कि उसके पास बुद्धि नहीं है। अर्चना की दोस्त भव्या को इस बात का बुरा लगा और वो दिव्या से नाराज हो गईं। टास्क के बाद भव्या वॉशरूम एरिया में बैठकर दिव्या के बारे में बात कर रही थी और तभी दिव्या ने भव्या से टिश्यू मांगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भव्या का रिएक्शन

भव्या ने टिश्यू देने से मना कर दिया। उन्हें लगा कि दिव्या ने बहुत बुरी तरह उनसे टिश्यू मांगा है। वॉशरूम से निकलने के बाद दिव्या बेडरूम की तरफ चली गईं और रिद्धि डोगरा के सामने रोने लगीं। दिव्या बोलीं, “मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों बिताए हैं। हर शो में, मैं सबसे ज्यादा नफरत मुझसे की जाती है। मैं हमेशा अकेले खेलती हूं और जीतकर खुद को साबित करती हूं। अर्चना मेरी दोस्त है, फिर भी यहां वह मुझसे दुश्मन की तरह लड़ रही है। वह मुझे रात में 1 बजे फोन करती है और मदद मांगती है और यहां देखो।”

‘इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं’

तभी भव्या टिश्यू का पैकेट लेकर अंदर आईं और दिव्या पर चिल्लाने लगीं। रिद्धि और नेहल ने भव्या को रोकने की कोशिश की, लेकिन भव्या को जो कहना था उसने दिव्या से कह दिया। भव्या वहीं पर नहीं रुकीं। भव्या महल से बाहर गईं और सपना चौधरी से बोलीं, “ये इतनी (दिव्या अग्रवाल) नकली लड़की है, कोई आश्चर्य नहीं कि इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं… और मैंने इसको पॉडकास्ट पर पूछा है ये…. आप रिकॉर्ड पर देख सकते हैं कभी रिएलिटी शो करोगे? बोलती है नहीं, मैं ‘बिग बॉस’ जीत चुकी हूं। क्या उखाड़ लिया तुमने… पीआर कराके और स्पॉटिंग करा करे के, थोड़ा दिख जाती है हो। तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में फेक औरत है। सबके साथ फेक कर रही है।”

‘भीख मांगती है लोगों से…’

भव्या ने कहा, “दिवाली पर असली फटाके तो इसके घर पर फूटे थे… और मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो… और कभी पॉडकास्ट पर न कभी कुछ। कभी बोलूंगी भी नहीं… क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था… और उसमें मुझे शामिल कर दिया था। भीख मांगती है लोगों से मुंबई में कि मुझसे मिल लो, मेरे घर आजाओ…अपने पति से अलग रहती है।” इसके बाद सिद्धार्थ भारद्वाज से बात करते वक्त भव्या ने कहा, “इसको तो तबाह करके जाऊंगी मैं।”

लाइव हिन्दुस्तान से क्या बोली थीं दिव्या?

बता दें, ‘द 50’ में जाने से पहले जब लाइव हिन्दुस्तान ने दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू लिया था तब हमने उनसे पूछा था कि उनके पति अपूर्वा पडगांवकर का ‘द 50’ पर क्या रिएक्शन था। तब दिव्या ने बताया था कि वो ये रिएलिटी शो नहीं करना चाहती थीं। उनके पति ने ही उनसे कहा कि उन्हें करना चाहिए इसलिए वो इस शो में हिस्सा ले रही हैं।

ये भी पढ़ें:‘द 50’ की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू, ‘बिग बॉस OTT 1’ की विनर बोलीं…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN