Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर’ के रीक्रिएटेड वर्जन के लिए नहीं था कॉन्टैक्ट, ‘रंभा हो’ के...

‘धुरंधर’ के रीक्रिएटेड वर्जन के लिए नहीं था कॉन्टैक्ट, ‘रंभा हो’ के रीमेक पर बोलीं ऊषा उत्थुप; जब मैंने गाना सुना तो…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/Usha_Uthup_Dhurandhar_1770606948130_1770606952874.jpg

संक्षेप:

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। यही नहीं रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है।

सिंगर उषा उत्थुप अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। अपने अब तक के करियर में ऊषा ने कई शानदार गाने इस इंडस्ट्री को दिए हैं। 1981 में आई फिल्म ‘अरमान’ के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक ‘रंभा हो’ ऊषा के बेहतरीन गानों में से एक है। ऊषा के इसी गाने यानी ‘रंभा हो’ को आदित्य धर की पीरियड स्पाई थ्रिलर धुरंधर के लिए रीक्रिएट किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह हैं। ऐसे में अब इस पर ओरिजनल सिंगर उषा उत्थुप का रिएक्शन आया है। आइए जानते हैं ऊषा ने क्या कहा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘रंभा हो’ के रीमेक ऊषा उत्थुप ने किया रिएक्ट

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में नए वर्जन को सिंगर शाश्वत सचदेव ने रीइमेजिन किया है और इसे मधुबंती बागची ने गाया है। ऐसे में अब ऊषा उत्थुप ने अपने नए इंटरव्यू में ‘रंभा हो’ के रीमेक को लेकर बात की । ऊषा ने रेडियो नशा को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान ऊषा ने कहा, ‘किसी ने मुझे धुरंधर के ‘रंभा हो’ के रीक्रिएटेड वर्जन का लिंक भेजा था, तो मैंने कहा, ‘वाह! यह क्या है! यह शानदार है।’ मैं उन लोगों में से नहीं हूं जिन्हें बुरा लगता है कि किसी और ने यह गाना गाया है। मैं बहुत खुश हूं।’

‘इसका इतने जोरदार तरीके से वापस आना कमाल है’

ऊषा ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘इसका (रंभा हो गाने का) इतनी धमाकेदार वापसी करना कमाल है और हां, मधुबंती ने इसे बहुत अच्छा गाया है।’ हालांकि उषा ने ये भी बताया कि मेकर्स ने रीक्रिएटेड वर्जन के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया था। उषा ने आगे कहा, ‘इसका इतने जोरदार तरीके से वापस आना कमाल है। यह साबित करता है कि मैं हमेशा से इस बात पर विश्वास करती थी और मैं कहती हूं कि गाना सिंगर से बड़ा होता है। मैं भगवान की बहुत शुक्रगुजार हूं। हे भगवान, ‘रंभा हो’ रिलीज हुए 40 साल हो गए हैं, और मैं इतने सालों से अपने शोज में यह गाना गा रही हूं… लेकिन इसका इतने जोरदार तरीके से इस गाने का वापस आना, आप जानते हैं, यह सच में कमाल है। और बेशक मधुवंती ने भी इसे बहुत खूबसूरती से गाया है। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से गाया है।’

ये भी पढ़ें:रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में किया अपना पहला शो

‘धुरंधर’ कास्ट

बता दें कि आदित्य धर की ‘धुरंधर’ दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। यही नहीं रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर और अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन जेसे कलाकार लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN