Home मनोरंजन समाचार “कहीं बच्चे इस्लाम से दूर न हो जाएं…”, अमृता सिंह से तलाक...

“कहीं बच्चे इस्लाम से दूर न हो जाएं…”, अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान को थी इस बात की चिंता

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/09/1200x900/8th_feb_saif_1770606171994_1770606177262.jpg

संक्षेप:

बॉलीवुड के ‘नवाब’ सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह का तलाक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अलगावों में से एक रहा है। हाल ही में सैफ अली खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सैफ ये बता रहे हैं कि जब उनका और अमृता सिंह का तलाक हो रहा था तब वे बहुत टेंशन में थे। उनके मन में इस बात को लेकर डर था कि कहीं उनके बच्चे (इब्राहिम अली खान और सारा अली खान) अपनी जड़ों से, इस्लाम से दूर न हो जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सैफ के मन में क्याें था ये डर?

दरअसल, अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ को उनके बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं मिलती थी। ये बात उन्होंने खुद साल 2005 में ‘द टेलीग्राफ’ को दिए इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर लगता था कि कहीं बच्चे उनके खिलाफ न हो जाएं या फिर उन्हें उनकी असली पहचान से दूर न कर दिया जाए।

नवाबी तहजीब और इस्लामी परंपराएं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों पर अमृता और उनके परिवार का असर ज्यादा है। इसी वजह से उन्हें लगता था कि सारा और इब्राहिम पटौदी खानदान, नवाबी तहजीब और इस्लामी परंपराओं के बारे में शायद कभी जान ही नहीं पाएंगे।

सैफ की इच्छा

ऐसा नहीं था कि सैफ अपने बच्चों को सिर्फ इस्लामिक धर्म के बारे में ही बताना चाहते थे। वे चाहते थे कि उनके बच्चों की परवरिश ऐसी हो जिसमें दोनों धर्मों और संस्कृतियों की समझ हो, सिर्फ एक ही पक्ष तक सीमित न रखा जाए। उनका कहना था कि बच्चों को हर चीज देखने, समझने और सम्मान करने का मौका मिलना चाहिए।

कैसे हैं सारा और इब्राहिम?

आज अगर हालात देखें तो तस्वीर काफी बदल चुकी है। सारा और इब्राहिम दोनों को एक संतुलित और सेकुलर सोच वाले माने जाते हैं। सारा अली खान को अक्सर मंदिर और दरगाह, दोनों जगह जाते देखा जाता है, जो ये दिखाता है कि उन्होंने अपनी मिली-जुली विरासत को खुले दिल से अपनाया है। वहीं इब्राहिम अली खान भी अपने पिता सैफ और दादा मंसूर अली खान पटौदी की विरासत के करीब नजर आते हैं। सैफ भी अक्सर इंटरव्यूज में अमृता को दोनों की परवरिश का श्रेय देते हैं।

ये भी पढ़ें:सारा अली खान के साथ विवाद पर ओरी बोले-अमृता ने मुझे ट्रॉमा दिया है, माफी मांगे

SOURCE : LIVE HINDUSTAN