Home  लाइफस्टाइल समाचार 5 घरेलू तरीकों से निकल जाएगा दांत में लगा कीड़ा, खत्म होगा...

5 घरेलू तरीकों से निकल जाएगा दांत में लगा कीड़ा, खत्म होगा खोखलापन! आयुर्वेद डॉ. सलीम जैदी ने बताए नुस्खे

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

आजकल दांतों में कीड़ा, सड़न, दर्द की समस्या आम हो चुकी है। इसकी वजह ज्यादा शक्कर खाना या फिर दांतों की सही से सफाई न होना हो सकता है। आयुर्वेद डॉ. सलीम जैदी ने इसके लिए 5 घरेलू नुस्खे बताए हैं।

आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या का जिक्र करते रहते हैं। आजकल सबसे बड़ी समस्या है ओरल हेल्थ। दांतों में कीड़ा लगना, खोखलापन, दर्द से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। बच्चों से बूढ़ों तक के दांतों में कैविटी हो जाती है और फिर इससे असमय उठने वाला दर्द भयंकर होता है। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी ने 5 घरेलू और असरदार नुस्खे बताए हैं, जो दांतों से कीड़ा निकालने, खोखलापन खत्म करने और दर्द में आराम दिलाने में मदद करेंगे। चलिए आपको डॉक्टर के बताए ये नुस्खे बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दांतों में कीड़ा लगने की वजह

मुंह में मौजूद बैक्टीरिया ज्यादा शक्कर और स्टार्च युक्त चीजों को पाकर एसिड बनाने लगता है, जिससे दांतों की ऊपरी परत इनेमल डैमेज हो जाती है। ऐसे में दांत में सड़न पैदा हो जाती है और धीरे-धीरे दांत खोखला होने लगता है। फिर दांतों में दर्द शुरू हो जाता है। इसका एक कारण है सफाई सही से ना होना। अगर आप दांतों की सफाई ठीक से नहीं करते हैं, तब भी दांतों में फंसा हुआ खाना सड़न पैदा कर सकता है। इसलिए डेंटिस्ट सुबह और रात दोनों समय ब्रश करने की सलाह देते हैं।

कीड़े-खोखलापन के लिए घरेलू उपाय-

डॉक्टर सलीम जैदी ने 5 ऐसे तरीके बताए हैं, जिनसे आपको दांत के दर्द में आराम मिलेगा और सड़न भी कम करेगा। लेकिन ये तरीके शुरुआती खराबी पर ही असर करेंगे, अगर दांत ज्यादा खराब हो चुका है तो आप डेंटिस्ट से सलाह लें और चेकअप करवाएं। चलिए आपको दांतों के लिए 5 घरेलू उपाय बताते हैं।

1- लौंग का तेल

लौंग का तेल दांतों के लिए वरदान से कम नहीं होता है। लौंग के तेल में एजुनॉल नाम का कंपाउंड होता है, जो दांतों के दर्द में फौरन राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों में मौजूद खराब बैक्टीरिया को मार देते हैं। लौंग के तेल से आप कुल्ला कर सकते हैं और इसे रुई में रखकर दांतों पर लगा सकते हैं।

2- नमक पानी

पानी में नमक डालकर गर्म कर लेना है और इस पानी से दिन में तीन पर कुल्ला करना है। इससे दांत का दर्द कम होगा, मुंह की बदबू गायब हो जाएगी और कैविटी में भी राहत मिलेगी। 1 ग्लास गर्म पानी में 1 चम्मच नमक डालकर ये पानी तैयार करें। ये तरीका डॉक्टर भी अपनाते हैं।

3- लहसुन

लहसुन नेचुरल नुस्खा है, जो दांतों के लिए जादू की तरह काम करता है। दांत के दर्द और कीड़े से छुटकारा पाने के लिए लहसुन मददगार साबित होगा। लहसुन में मौजूद तत्व दांतों के उन कीड़ों को मार देते हैं, जिससे कैविटी फैलती है। 1 लहसुन की कली लें और उसे अच्छे से क्रश करें। कैविटी वाले दांत पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। अगर लहसुन की बदबू मुंह से आएं, तो लौंग या इलायची चबाएं।

4- नीम

दांतों की कैविटी में राहत दिलाने के लिए नीम भी हेल्पफुल होता है। नीम में एज़ाडिराक्टिन और निम्बिडिन जैसे तत्व होते हैं, जो कैविटी, सड़न, दर्द में राहत दिलाने में मददगार होते हैं। इस्तेमाल करने के लिए नीम की टहनी लेनी है और इसे चबाकर चूसना है। नीम के तेल से ब्रश कर सकते हैं और नीम की पत्तियों का पानी तैयार करें और इससे कुल्ला करें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करना है।

5- अंडे का छिलका

आखिरी रेमेडी है अंडे का छिलका, जो दांतों के लिए काफी असरदार होता है। अंडे के छिलके को निकाल लें और फिर गर्म पानी में उबाल लें। इससे अंडे के छिलके के सभी बैक्टीरिया मर जाएंगे। फिर इसे थोड़ा सुखाकर फाइन पाउडर पीसकर बनाएं। अब इसमें 1 चम्मच अंडे के छिलके का पाउडर, 1 स्पून बेकिंग सोडा, 2 चम्मच नारियल तेल मिक्स करके पेस्ट बनाएं। फिर इसे ब्रश पर लगाकर दिन में दो बार करें। इससे आपको राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:कलौंजी खाने से शरीर पर क्या असर होता है? डॉक्टर ने गिनाए फायदे-नुकसान

SOURCE : LIVE HINDUSTAN