Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी Tatva Chintan Pharma Chem के शेयरों में बीते हफ्ते काफी हलचल देखने को मिला था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 5 कारोबारी सत्रों के दौरान 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी Tatva Chintan Pharma Chem के शेयरों में बीते हफ्ते काफी हलचल देखने को मिला था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 5 कारोबारी सत्रों के दौरान 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के पीछे की वजह अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी के तिमाही नतीजे रहे हैं। बता दें, स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना रहा है?
अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 84 करोड़ रुपये थी। जोकि सालाना आधार पर 64.99 प्रतिशत अधिक है। तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.98 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.17 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 1472.02 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 28.36 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के EBITDA में 399.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
मुकुल अग्रवाल के पास कितना हिस्सा?
Tatva Chintan Pharma Chem में मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 2.14 प्रतिशत थी। दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार उनके पास 500000 शेयर थे। मौजूदा स्टॉक प्राइस के हिसाब से मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी की कुल वैल्यू 1147 करोड़ रुपये है।
कितना टारगेट प्राइस किया गया सेट
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Tatva Chintan Pharma Chem के लिए 1955 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा शेयर प्राइस 1147.50 रुपये की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है।
बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.50 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 48 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 1603.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 610 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2676 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है। )
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



