Home व्यापार समाचार 95% से ज्यादा टूट गया अनिल अंबानी का यह शेयर, 90 रुपये...

95% से ज्यादा टूट गया अनिल अंबानी का यह शेयर, 90 रुपये के नीचे पहुंचा शेयर का दाम

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 95% से अधिक लुढ़क गए हैं। रिलायंस इंफ्रा के शेयर 10 जनवरी 2008 को 2641 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 85.93 रुपये पर बंद हुए हैं।

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों के बुरे हाल हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट और टूटकर BSE में 85.93 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया निचला स्तर बनाया है। कंपनी के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 95 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 29 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

95% से अधिक लुढ़क गए रिलायंस इंफ्रा के शेयर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 95 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। अनिल अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 10 जनवरी 2008 को 2641 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर सोमवार 2 मार्च 2026 को BSE में 85.93 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 69 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 278.95 रुपये से टूटकर 85.93 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन महीने में अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट टूट गए हैं।

52 हफ्ते के हाई से करीब 80% लुढ़क गए रिलायंस इंफ्रा के शेयर
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से करीब 80 पर्सेंट टूट गए हैं। रिलायंस इंफ्रा के शेयर 27 जून 2025 को 425 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 2 मार्च 2026 को 85.93 रुपये पर बंद हुए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 19.05 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 80.84 पर्सेंट है।

6 महीने में 50% गिर गए रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों का भी बुरा हाल है। रिलायंस पावर के शेयर भी सोमवार 2 मार्च को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर सोमवार को 22.19 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, कारोबार के आखिर में रिलायंस पावर के शेयर NSE पर 22.98 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में रिलायंस पावर के शेयरों में 50 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN