Home टेक न्यूज़ 9020mAh की बैटरी वाला नया फोन, मिलेगा 165Hz का जबर्दस्त डिस्प्ले, बनेगा...

9020mAh की बैटरी वाला नया फोन, मिलेगा 165Hz का जबर्दस्त डिस्प्ले, बनेगा यूजर्स की पहली पसंद

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आइकू का नया फोन- iQOO Z11 लॉन्च होने वाला है। आइकू ने इसके लॉन्च को ऑफिशियली टीज कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 165Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 9020mAh की बैटरी के साथ आएगा।

आइकू का नया फोन लॉन्च होने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम – iQOO Z11 है। आइकू ने इसके लॉन्च को ऑफिशियली टीज कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 165Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 9020mAh की बैटरी के साथ आएगा। यह आइकू के किसी फोन में अब तक ऑफर की जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर शिंग शेंग ने आइकू के 7th एनिवर्सरी इवेंट में ये जानकारियां दीं।

यूजर्स की पहली पसंद बनेगा आइकू Z11

आइकू Z11 इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर को इस अपकमिंग फोन पर काफी भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह फोन 2 हजार से 3 हजार युआन (करीब 26 हजार रुपये से 40 हजार रुपये) के बीच के प्राइस सेगमेंट में यूजर्स की पहली पसंद बनने वाला है। इस प्राइस रेंज में फोन की टक्कर हाल में लॉन्च हुए Realme P4 Power से होगी, जो 10001mAh की बैटरी के साथ आता है।

मिल सकती है 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग

iQOO Z11 मॉडल नंबर I2512 के साथ मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखाई दे चुका है। यह लिस्टिंग इस बात को कन्फर्म करती है कि यह डिवाइस iQOO Z11 5G है। यही मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस में भी सामने आया था। मॉडल नंबर- V2551A और V2547A वाले वीवो के दो डिवाइस चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं। इनमें से एक iQOO Z11 हो सकता है। लिस्टिंग में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि फोन के साथ 90W चार्जिंग एडाप्टर भी मिलेगा।

मिड-रेंज प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

अफवाहों के मुताबिक iQOO Z11 में कंपनी 1.5K रेजॉलूशन वाला LTPS डिस्प्ले पैनल देने वारी है। स्क्रीन साइज के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। यह भी अफवाह है कि फोन मिड-रेंज प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन चिपसेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। फोन का पिछला मॉडल यानी iQOO Z10, स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका प्रोसेसर इससे थोड़ा अपग्रेडेड हो सकता है।

12 मार्च हो आ रहा iQOO Z11x 5G

कंपनी 12 मार्च को भारत में अपने नए फोन – iQOO Z11x 5G को लॉन्च करने वाली है। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। यह फोन 7200mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें कंपनी फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर करने वाली है। फोन की खास बात होगी कि यह IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN