Home टेक न्यूज़ 9000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus Nord 6 की सेल डेट भी...

9000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus Nord 6 की सेल डेट भी हुई कन्फर्म, जानें कितनी होगी कीमत

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट के बाद अब इस फोन की सेल डेट भी कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और 165FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा जो इसे मिड-रेंज में अच्छा ऑप्शन बनाएगा। जानिए कब आप खरीद पाएंगे यह फोन:

टेक कंपनी OnePlus अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फोन को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च और सेल डेट से जुड़ी अहम जानकारी सामने ला दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी सेल 9 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो मिड-रेंज में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं।

इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और 9000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी अलग बनाते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Nord 6 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह स्मार्टफोन Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कुछ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसे खरीदा जा सकेगा। वनप्लस नॉर्ड 6 वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OnePlus Nord 6 फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा 2x जूम, ड्यूल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और मल्टी-फोकस सेंसर के साथ आएगा, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में शानदार स्टेबिलिटी और क्लैरिटी मिलेगी। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कवर करेगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसमें मल्टी-फोकस फीचर मिलेगा। खास बात यह है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे वीडियो क्वालिटी काफी बेहतर होगी। इसके अलावा Amazon माइक्रोसाइट से यह भी कन्फर्म हुआ है कि फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलेगी, यानी यह फोन काफी मजबूत और टिकाऊ होगा।

OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में Aqua Touch 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी स्क्रीन को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। OnePlus Nord 6 में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे ऐप्स तेजी से लोड होंगे और फोन का एक्सपीरियंस स्मूद रहेगा। OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN