Source :- LIVE HINDUSTAN
POCO X8 Pro 5G और X8 Pro Max 5G: खासियत
Max मॉडल में 6.83-इंच एमोलेड डिस्प्ले है, जबकि Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। Max मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट है, जबकि, स्टैंडर्ड मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है। दोनों फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सेल का कैमरा है। Max मॉडल में 9,000mAh की बैटरी है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि Pro Max मॉडल एक बार चार्ज करने पर, नॉर्मल यूज में तीन दिन से ज्यादा का बैटरी बैकअप, 18 दिन से ज्यादा का स्टैंडबाय, या लगभग 30 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक देता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


