Home टेक न्यूज़ 90 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान: Jio, Airtel और BSNL...

90 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान: Jio, Airtel और BSNL में बेस्ट कौन?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BSNL का 449 रुपये वाला 90 दिन का प्लान फिलहाल कॉलिंग के साथ सबसे अफॉर्डेबल है, जबकि Airtel एक्सट्रा डिजिटल बेनिफिट्स ऑफर करता है। हम आपके लिए बेस्ट प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं। 

कई टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार रीचार्ज करना पसंद नहीं होता। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो एक बार में लंबी वैलिडिटी तक के रीचार्ज प्लान्स का चुनाव करना बेहतर समझते हैं तो 90 दिनों के आसपास की वैलिडिटी वाले लॉन्ग-टर्म प्लान्स बेस्ट रहेंगे। हम Jio, Airtel और BSNL के लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान्स की जानकारी लेकर आए हैं। आप इनमें से अपने लिए सही का चुनाव कर सकते हैं।

Jio का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान

Jio का 195 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन यह केवल डाटा पैक है। इसमें कुल 15GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है और इस प्लान में वॉइस कॉलिंग का विकल्प शामिल नहीं है। इसलिए यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें केवल इंटरनेट की जरूरत है। यूजर्स को कॉलिंग के लिए अलग से रेग्युलर प्रीपेड प्लान का चुनाव करनना पड़ेगा। कंपनी के अनलिमिटेड 5G डाटा वाले 84 दिनों वाले प्लान 859 रुपये से शुरू होते हैं।

BSNL का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान

BSNL का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। साथ ही इसमें कुल 5GB डाटा दिया जाता है, जिस पर कोई डेली लिमिट नहीं लगाई गई है। इसका मतलब है कि आप पूरे 90 दिनों में अपनी सुविधा के हिसाब से डाटा का यूज कर सकते हैं। अगर रोजाना के खर्च को समझने की कोशिश करें तो यह प्लान करीब 5 रुपये डेली खर्च पर मिलता है, जो फिलहाल सबसे कम खर्च वाला विकल्प माना जा सकता है। यह प्लान खासतौर से उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें कॉलिंग के साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए और जो कम बजट में नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।

Airtel का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान

Airtel का 548 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स मिलती हैं। इसके अलावा 7GB कुल डाटा और 900 SMS पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए दिए जाते हैं। इस प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन और स्पैम अलर्ट जैसे एक्सट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। हालांकि इसकी डेली कॉस्ट BSNL के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन जो यूजर्स एक्सट्रा डिजिटल बेनिफिट्स चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान बेहतर साबित हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN