Home व्यापार समाचार 9 अप्रैल को TCS की बड़ी बैठक, शेयर पर दांव लगाने वाले...

9 अप्रैल को TCS की बड़ी बैठक, शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों को मिलेगा तोहफा

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

TCS ने घोषणा की है कि उसका बोर्ड गुरुवार, 9 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगा। यह नतीजे 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक की तिमाही के होंगे। बुधवार को टाटा की कंपनी TCS के शेयर की कीमत बीएसई पर 2378.15 रुपये थी।

TCS result: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने एक अहम ऐलान किया है। TCS ने घोषणा की है कि उसका बोर्ड गुरुवार, 9 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगा। यह नतीजे 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक की तिमाही के होंगे। टाटा समूह की इस कंपनी ने आगे बताया कि बोर्ड वित्तीय वर्ष 2025-2026 (FY26) के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार करेगा। ऐसे में जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में टीसीएस के शेयर हैं उन्हें डिविडेंड का तोहफा मिलेगा।

क्या कहा टीसीएस ने?

टीसीएस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक गुरुवार, 9 अप्रैल, 2026 को होनी तय है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए वित्तीय नतीजों को मंजूरी देना और उन्हें रिकॉर्ड पर लेना है। इसके साथ ही 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश करना भी इस बैठक का एजेंडा है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में टीसीएस ने अपने नेट प्रॉफिट में 12% की क्रमिक गिरावट दर्ज की। यह सितंबर तिमाही के ₹12,075 करोड़ से घटकर ₹10,657 करोड़ रह गया। कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर नए लेबर कानूनों से जुड़े ₹2,130 करोड़ के एक बार के चार्ज और तिमाही के दौरान एक कानूनी दावे के लिए किए गए ₹1,010 करोड़ के प्रावधान का असर पड़ा। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू ₹67,087 करोड़ रहा जो सितंबर तिमाही के मुकाबले 2% अधिक है। वहीं, मार्च तिमाही के लिए एबिट ₹16,889 करोड़ रहा।

दिसंबर तिमाही के नतीजे के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने प्रति शेयर ₹11 का अपना तीसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। इसके अलावा, कंपनी ने प्रति शेयर ₹46 का एक विशेष डिविडेंड भी मंजूर किया, जिससे कुल भुगतान बढ़कर प्रति शेयर ₹57 हो गया। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 16 जनवरी तय की गई थी।

TCS शेयर परफॉर्मेंस

बुधवार को TCS शेयर की कीमत बीएसई पर 2378.15 रुपये थी। यह एक दिन पहले के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार के कमज़ोर सेंटिमेंट और भारतीय IT सर्विस सेक्टर के लिए AI से जुड़ी चिंताओं के चलते, यह स्टॉक हाल के समय में दबाव में रहा है। TCS के शेयरों में एक महीने में 9% से अधिक और साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 26% की गिरावट आई है। बड़े स्तर पर देखें तो, इस शेयर में एक साल में 34.39% और पिछले तीन सालों में 23% की गिरावट आई है। वहीं, पांच साल के आधार पर TCS के स्टॉक में 22% की गिरावट दर्ज की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN