Source :- LIVE HINDUSTAN
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। कर्मचारियों को 20 महीने के लिए करीब 15 लाख रुपये तक एरियल मिल सकता है।
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के बीच इस समय 8वें वित्त आयोग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लाखों कर्मचारी बेसब्री से पे कमीशन की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगले 14 से 18 महीनों में वित्त आयोग की रिपोर्ट आ जाएगी। जिसके आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन तय की जाएगी। बता दें, 1 जनवरी 2026 से 8वां वित्त आयोग लागू हो चुका है। ऐसे में एरियर का कितना पैसा आएगा इस पर भी कर्मचारियों की तरफ से खूब मंथन हो रहा है।
3.6 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक मिल सकता है एरियर
इकॉनिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को मोटा एरियर 8वें पे कमीशन की वजह से मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का 20 महीने का एरियर 3.6 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक हो सकता है। यह उनके बेसिक पे पर निर्भर करेगा।
किसे होगा अधिक फायदा
रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 50,000 रुपये से अधिक होगा उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। यह कैलकुलेशन 20 महीने के एरियर और अन्य फिटमेंट फैक्टर्स पर तय होगा।
लेवल -1 कर्मचारी
जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये होगा। उन्हें 3.6 लाख रुपये से 5.65 लाख रुपये के बीच एरियर मिलेगा। जोकि फिटमेंट फैक्टर पर तय किया जाएगा। जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 21700 रुपये होगा, उनका एरियर 4.34 लाख रुपये से 6.81 लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं, 29200 रुपये बेसिक पे पाने वाले कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन के लागू होने के बाद 5.84 लाख रुपये से 9.16 लाख रुपये के बीच एरियर मिल सकता है।
जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 47600 रुपये होगा उन्हें 9.52 लाख रुपये से 14.94 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है।
कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों संगठनों ने 3 से 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर इस डिमांड को पूरा किया गया तब की स्थिति में बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 54000 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें, पे कमशीन को अपनी रिपोर्ट 18 महीने में जमा करना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



