Home व्यापार समाचार 87% से ज्यादा टूट गया यह शेयर, 345 रुपये से लुढ़ककर 35...

87% से ज्यादा टूट गया यह शेयर, 345 रुपये से लुढ़ककर 35 रुपये पर आया शेयर का दाम

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर जनवरी 2024 को ऑल टाइम हाई 345.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 मार्च 2026 को 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर ऑल टाइम हाई से 87% से अधिक लुढ़क गए हैं।

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार दबाव में हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर पिछले 6 महीने में 62 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 30 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 87 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं।

87% से अधिक टूट गए कंपनी के शेयर
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर जनवरी 2024 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल 345.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 मार्च 2026 को 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 87 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में 77 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में 42 पर्सेंट की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 440.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

52 हफ्ते के हाई लेवल से 80% से ज्यादा की गिरावट
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 80 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 195 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर 25 मार्च 2026 को 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का आईपीओ दांव लगाने के लिए 24 अगस्त 2023 को खुला था और यह 28 अगस्त तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 99 रुपये था। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 5 सितंबर 2023 को BSE में 163.30 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर 145.93 रुपये पर बंद हुए। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का आईपीओ टोटल 87.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी को तीसरी तिमाही में 29.98 करोड़ रुपये का घाटा
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 29.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 3.65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 3.86 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू 1774.81 करोड़ रुपये रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN