Home व्यापार समाचार 83% से ज्यादा लुढ़क गया यह शेयर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाती है कंपनी,...

83% से ज्यादा लुढ़क गया यह शेयर, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाती है कंपनी, 157 रुपये से 24 रुपये पर आया शेयर

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 83% से ज्यादा टूट गए। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 2 मार्च 2026 को 24.07 रुपये पर बंद हुए हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 83 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए। कंपनी के शेयर मंगलवार 2 मार्च 2026 को BSE में इंट्राडे के दौरान लुढ़कते हुए 21.21 रुपये पर जा पहुंचे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का नया निचला स्तर भी बनाया। कंपनी के शेयर सोमवार को कारोबार के आखिर में 24.07 रुपये पर बंद हुए।

ऑल टाइम हाई से 83% से अधिक की गिरावट
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 83 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 2 मार्च 2026 को 24.07 रुपये पर बंद हुए हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 2 मार्च 2026 को 10,616 करोड़ रुपये पहुंच गया।

6 महीने में 65% से ज्यादा की गिरावट
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में पिछले 6 महीने में 65 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2025 को 68.96 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 24.07 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में करीब 36 पर्सेंट की गिरावट आई है। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 40 पर्सेंट टूट गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 56 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

पहले से कम हुआ है कंपनी का घाटा
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का घाटा पहले से कम हुआ है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 487 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 564 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 418 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 55 पर्सेंट घटकर 470 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1045 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 34.59 पर्सेंट है। जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 60.58 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN