Home व्यापार समाचार 78 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, 8% तक चढ़ गया...

78 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, 8% तक चढ़ गया भाव

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

1960 से कारोबार कर रही कंपनी एक थ्री-स्टार मर्चेंट एक्सपोर्ट हाउस है और मसाले, फूड ग्रेन्स, दालें, ऑयल सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है। कंपनी 30 से ज्यादा देशों में अपने ब्रांड्स इंडी बाइट, ईट’मोर और साज के जरिए मौजूद है।

Penny Stock: एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8% चढ़कर ₹0.84 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹0.78 था। खास बात यह रही कि शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 गुना से ज्यादा बढ़ा, जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्मॉल-कैप स्टॉक की ओर गया। कंपनी का 52-हफ्ते का हाई ₹1.33 और लो ₹0.70 है। मौजूदा स्तर पर शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर से करीब 20% ऊपर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

340% का दिया रिटर्न

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह शेयर किसी मल्टीबैगर से कम नहीं रहा है। बीते 5 सालों में एनएचसी फूड्स ने करीब 340% का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें पैसा लगाया होता, तो आज उसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी होती। छोटे दाम के बावजूद इस स्टॉक ने लगातार मजबूत परफॉर्मेंस दिखाई है, जिसकी वजह से अब यह फिर से चर्चा में आ गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी मजबूत ग्रोथ की कहानी बयां करते हैं। Q3FY26 में नेट सेल्स 76% बढ़कर ₹129.19 करोड़ पहुंच गई, जबकि मुनाफा 27% बढ़कर ₹2.65 करोड़ रहा। हालांकि 9 महीनों के आंकड़ों में सेल्स 61% बढ़कर ₹342.91 करोड़ रही, लेकिन नेट प्रॉफिट 8% घटकर ₹5.66 करोड़ रहा। FY25 में कंपनी ने ₹347.88 करोड़ की बिक्री और ₹7.08 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी का कारोबार

1960 से कारोबार कर रही एनएचसी फूड्स एक थ्री-स्टार मर्चेंट एक्सपोर्ट हाउस है और मसाले, फूड ग्रेन्स, दालें, ऑयल सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है। कंपनी 30 से ज्यादा देशों में अपने ब्रांड्स इंडी बाइट, ईट’मोर और साज के जरिए मौजूद है। हाल ही में बोर्ड ने USD 27 मिलियन तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी का PE सिर्फ 9 गुना है, जबकि इंडस्ट्री का PE 24 है। ROE 13% और ROCE 17% के साथ यह शेयर वैल्यू और ग्रोथ दोनों का कॉम्बिनेशन दिखा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN