Home टेक न्यूज़ 7200mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5x 5G लॉन्च; कीमत ₹20 हजार...

7200mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo T5x 5G लॉन्च; कीमत ₹20 हजार से भी कम

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo T5x 5G एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 7200mAh बैटरी, फास्ट प्रोसेसर और स्मूद 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। 

टेक कंपनी Vivo ने भारत में अपनी नई T5 सीरीज की शुरुआत Vivo T5x 5G के साथ की है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद डिवाइस की जरूरत होती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन बैटरी और स्पीड के परफेक्ट बैलेंस के साथ एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है। वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान यह आसानी से पूरे दिन या उससे ज्यादा चल सकती है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे कम वक्त में बैटरी को अच्छे से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो खासतौर से गेमिंग के दौरान हीट और बैटरी पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

धाकड़ परफॉर्मेंस का मिलेगा फायदा

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह प्रोसेसर फास्ट और स्टेबल परफॉर्मेंस देता है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। फोन में UFS 3.1 स्टोरेज और एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट मिलता है। यानी गेमिंग और हैवी यूजेस के दौरान भी यह डिवाइस बिना लैग के काम कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.76 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है। हाई ब्राइटनेस सपोर्ट की वजह से आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है, जबकि Eye Comfort फीचर्स लंबे वक्त तक इस्तेमाल के दौरान आंखों को आराम देते हैं।

ऐसा है डिवाइस का कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस मिलता है, जो डीटेल्ड फोटो और पोर्ट्रेट्स कैप्चर करता है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए परफेक्ट है। कैमरा सेटअप में AI फीचर्स भी शामिल हैं, जो फोटो और वीडियो क्वॉलिटी को बेहतर बनाते हैं। फोन में IP68/IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सेफ्टी मिलती है।

इतनी रखी गई है Vivo फोन की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo T5x 5G को तीन वेरिएंट्स, 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत क्रम से 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 22,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 24 मार्च 2026 से Flipkart, vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के चलते बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN