Home टेक न्यूज़ 7000mAh की बैटरी वाले Motorola फोन पर बंपर डील, ₹13299 हुई कीमत,...

7000mAh की बैटरी वाले Motorola फोन पर बंपर डील, ₹13299 हुई कीमत, मिलेगी 24GB तक की रैम

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन्स डील में 24जीबी तक की रैम वाला मोटोरोला फोन बेस्ट ऑफर के साथ मिल रहा है। ऑफर में 7000mAh की बैटरी वाले इस फोन को आप 13299 रुपये में खरीद सकते हैं। मोटोरोला के इस फोन में आपको धांसू कैमरा भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन्स डील में स्मार्टफोन पर बेस्ट डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो कम कीमत में बेस्ट परफॉर्मेंट और तगड़ी बैटरी ऑफर करे, तो Motorola G57 Power 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन्स डील में ये फोन बेस्ट प्राइस पर मिल रहा है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 13999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है।

सेल में फोन पर 700 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 13299 रुपये में आपका हो जाएगा। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें आपको रैम बूस्ट फीचर मिलेगा, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़कर 24जीबी तक की हो जाती है।

मोटोरोला G57 पावर 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस फोन में आपको 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा है यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1050 निट्स का है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी गोरिल्ला ग्लास 7i भी ऑफर कर रही है। यह फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। रैम बूस्ट फीचर के से फोन की रैम 24जीबी तक की हो जाती है।

ये भी पढ़ें:जियो और एयरटेल के तीन बेहद सस्ते प्लान, 220 रुपये से कम में कॉलिंग और डेटा

प्रोसेसर के तौर पर फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर मिलेगा। इस फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की, 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक है, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इसे एक ओएस अपग्रेड मिलेगा।

ये भी पढ़ें:9 हजार रुपये सस्ता हुआ वनप्लस यह धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग

यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में दमदार साउंड के लिए आपको डॉल्बी ऐटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN