Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/08/1200x900/aarya_08_03_1772989675774_1772989683062.pngMust Watch Crime Drama: अगर आप क्राइम ड्रामा सीरीज के शौकीन हैं तो जियो हॉटस्टार की क्राइम सीरीज आर्या को तो आपने जरूर देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं पहले ये सीरीज एक फिल्म के रूप में प्लान की गई थी।
अगर आप क्राइम ड्रामा सीरीज के शौकीन हैं तो आपने जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या जरूर देखी होगी। ये सीरीज बेस्ट इंडियन क्राइम ड्रामा सीरीज में गिनी जाती है। आर्या के अबतक तीन सीजन आ चके हैं। आज हम आपको सुष्मिता सेन की इसी सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं। जिस सीरीज को फैंस का इतना प्यार मिला, वो सीरीज पहले एक फिल्म के रूप में बनने वाली थी। हालांकि, बाद में उस प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा था।
सीरीज पर बनने वाली थी फिल्म
आईएमडीबी के मुताबिक, साल 2009 में इसे सीरीज के रूप में नहीं बल्कि एक फिल्म के रूप में बनाने का प्लान था। फिल्म के लिए काजोल को साइन करा गया था और अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। बाद में इस फिल्म से काजोल बाहर हो गई थीं और करीना कपूर फिल्म को स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए दी गई थी। हालांकि, फिल्म को बाद में बंद कर दिया गया था।
10 साल बाद सुष्मिता सेन ने किया था कमबैक
जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 10 साल बाद कमबैक करा था। सीरीज के लिए सुष्मिता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस सीरीज में सुष्मिता सेन के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर और विकास कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।
सीरीज में हैं कुल 25 एपिसोड्स
आर्या सीरीज को राम माधवनी और संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। इसके तीन सीजन मिलाकर सीरीज में कुल 25 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो सीरीज की रेटिंग 7.7 है। ये क्राइम सीरीज डच ड्रामा सीरीज पेनोजा का ऑफीशियल रीमेक है। पेनोजा की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


