Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो कंपनी की इक्विटी बेस में बढ़ोतरी हो सकती है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 68 पैसे पर बंद हुए।
Penny Stock: बायोजेन फार्माकेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 23 मार्च 2026 को कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करना है। हालांकि, यह फैसला सभी वैधानिक नियमों के पालन और अंततः शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो कंपनी की इक्विटी बेस में बढ़ोतरी हो सकती है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 68 पैसे पर बंद हुए।
कंपनी का कारोबार
कंपनी का इतिहास देखें तो इसकी स्थापना 1995 में हुई थी और इसका मुख्यालय राजकोट में है। पहले यह सन टेक्नो ओवरसीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। यह एक माइक्रो-कैप कंपनी है, जो मुख्य रूप से शेयर, सिक्योरिटीज और विभिन्न कमोडिटी (जैसे कृषि आधारित उत्पाद और कीमती धातुओं) के कारोबार से जुड़ी रही है। कंपनी के चार्टर में कंसल्टिंग सेवाएं और पवन ऊर्जा उत्पादन जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इसका फोकस ट्रेडिंग गतिविधियों पर ज्यादा रहा है।
हालांकि, कंपनी को पिछले कुछ समय से ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सीमित वर्किंग कैपिटल के कारण इसके मुख्य कारोबार से कई बार शून्य राजस्व (जीरो रेवेन्यू) दर्ज किया गया। इससे निवेशकों के बीच चिंता भी बनी रही। बावजूद इसके, वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुछ सुधार के संकेत दिए। Q3 FY26 में कंपनी ने 0.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, हालांकि यह मुनाफा मुख्य रूप से “अन्य आय” से आया, न कि सीधे बिक्री से।
फिलहाल कंपनी प्रबंधन नए बिजनेस अवसरों की तलाश में जुटा हुआ है ताकि संचालन को स्थिर किया जा सके। इसी बीच बोनस शेयर पर विचार करने की पहल को बाजार सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 60 करोड़ रुपये से अधिक है और इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास है। यानी प्रमोटर होल्डिंग शून्य है, जो इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाता है।
शेयरों के हाल
शेयर प्राइस की बात करें तो यह स्टॉक फिलहाल 1 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है। अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 0.57 रुपये से यह करीब 21 फीसदी ऊपर है। हालांकि कीमत अभी भी बेहद निचले स्तर पर है, लेकिन बोनस शेयर की खबर ने इसमें हलचल बढ़ा दी है। अब निवेशकों की नजर 23 मार्च की बोर्ड बैठक पर टिकी है, जहां से कंपनी के भविष्य को लेकर बड़ा संकेत मिल सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



