Home टेक न्यूज़ 6500mAh बैटरी, AI सपोर्ट, MIL-STD मजबूती के साथ 27 मार्च को एंट्री...

6500mAh बैटरी, AI सपोर्ट, MIL-STD मजबूती के साथ 27 मार्च को एंट्री मारेगा Tecno का नया 5G फोन, जानें कितनी होगी कीमत

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक्नो के सस्ते और पावरफुल फोन Tecno Spark 50 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स, मिलिट्री ग्रेड बिल्ट के साथ आने वाला फोन भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा।

स्मार्टफोन मार्केट में बजट सेगमेंट में लगातार नए-नए ऑप्शन देखने आ रहे हैं, और अब Tecno भी इसी हफ्ते के धमाकेदार फोन लाने वाला है। टेक्नो जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को “Power Ka Tashan” टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे साफ है कि इसका फोकस बैटरी और परफॉर्मेंस पर होगा। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जिसकी जानकारी फोन के टीजर पोस्टर में दी गई है। इसके अलावा इस फोन में फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन 27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा और Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

Tecno Spark 50 5G के फीचर्स (लीक)

1. Tecno के इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी मानी जा रही है। इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

2. इस फोन में बेहतर नेटवर्क के लिए नई तकनीक दी जा सकती है। इसमें UPS 3.0 सिग्नल बूस्टिंग और 4×4 MIMO जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे कमजोर नेटवर्क एरिया में भी अच्छा सिग्नल मिल सकता है। आज के समय में कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट एक बड़ी समस्या है, ऐसे में ये फीचर्स यूजर्स के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। खासकर 5G नेटवर्क के साथ यह फोन बेहतर स्पीड देने में सक्षम हो सकता है।

3. Tecno इस बार AI पर भी काफी फोकस कर रहा है। इस फोन में Ella AI जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट तरीके से फोन इस्तेमाल करने में मदद करेंगे। AI की मदद से यूजर वॉइस कमांड दे सकते हैं, अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं और कई काम आसानी से कर सकते हैं।

4. फोन का डिजाइन भी इस बार काफी आकर्षक होने की उम्मीद है। इसमें प्रीमियम लुक देने के लिए एल्युमिनियम कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाता है। इसके अलावा इसमें MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिल सकता है, जिससे यह फोन मजबूत बनता है और हल्के झटकों या गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

5. Tecno Spark 50 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो रोजमर्रा के काम और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन मिल सकते हैं। फोन Android 16 आधारित सिस्टम पर चल सकता है।

Tecno Spark 50 5G की कीमत संभावित

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन 12,000 से 15,000 रुपए के बीच लॉन्च हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN