Home टेक न्यूज़ 6300mAh बैटरी, 32MP कैमरा, AI फीचर्स के साथ 13 अप्रैल को एंट्री...

6300mAh बैटरी, 32MP कैमरा, AI फीचर्स के साथ 13 अप्रैल को एंट्री मारेगा Redmi का नया 5G फोन; ₹10000 से कम होगा प्राइस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रेडमी ने भारत में Redmi A7 Pro 5G की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के बारे में काफी डिटेल्स शेयर कर दी हैं। इस फोन की खासियत डुअल 32MP कैमरा और 6300mAh बैटरी होगी।

Redmi A7 Pro 5G Launch Date Confirm: अगर आप कम बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 13 अप्रैल तय की है और लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। Redmi की A-सीरीज पहले से ही बजट सेगमेंट में काफी पॉपुलर रही है और अब कंपनी पहली बार इसमें Pro मॉडल ला रही है। Redmi A7 Pro 5G को “Power और Style” के कॉम्बिनेशन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसमें AI फीचर्स, बड़ा स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं।

Redmi A7 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (लीक)

रेडमी ए7 प्रो में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलेगा, जो डेली यूज, वीडियो देखने और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा रहेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित हाइपरओएस 3 पर चलेगा। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इसमें कई एआई फीचर्स होंगे, जिनमें गूगल का सर्कल सर्च और बिल्ट-इन जेमिनी वॉयस असिस्टेंट शामिल हैं। इसमें आपको स्मूद इंटरफेस, नए AI फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए, रेडमी ए7 प्रो में 32 मेगापिक्सल का डुअल एआई बैक कैमरा सेटअप है। डिवाइस को पावर देने के लिए, स्मार्टफोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से 1-2 दिन तक चल सकता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिजाइन की बात करें तो, Redmi A7 Pro 5G में फ्लैट फ्रेम और पिल-शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें कैमरों के लिए दो कटआउट हैं, और LED फ्लैश मॉड्यूल के बाहर है। फ्रंट में, सेल्फी कैमरा वॉटरड्रॉप नॉच में दिया गया है।

Redmi A7 Pro 5G की संभावित कीमत

Redmi A7 Pro 5G को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 10,000 रुपए के आसपास या उससे कम हो सकती है। यानी यह फोन बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Redmi A7 Pro 4G

जानकारी के लिए बता दें कि Redmi A7 Pro के 4G वैरिएंट को ग्लोबल मार्केट में 1 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। यह हैंडसेट Unisoc T7250 चिपसेट के साथ आता है। यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो, Redmi A7 Pro के 4G वेरिएंट में f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मुख्य रियर सेंसर और एक अज्ञात सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रेडमी ए7 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN