Source :- LIVE HINDUSTAN
6 Secrets of looking young at age 62: 62 साल की महिला इंफ्लूएंसर जो फिटनेस कोच हैं, उन्होंने अपने यंग लुक का सीक्रेट रिवील किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उन्होने बताया था कि कैसे केवल एक्सरसाइज यंग दिखने के लिए काफी नहीं साथ ही ये 6 सीक्रेट बताए।
खुद को यंग एंड फिट रखने के लिए एक्सरसाइज तो सभी करते हैं। लेकिन 62 साल की फिटनेस कोच और दादी ने बताया कि केवल एक्सरसाइज से आप यंग नहीं दिख सकते। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि एक्सरसाइज आपको यंग दिखने में मदद नहीं करती लेकिन ये आपको अंदर से बूढ़ा महसूस कराने से रोकती है। उम्र बढ़ने के साथ आप हेल्दी रहे और उम्र भी लंबी हो इसके लिए फिटनेस कोच ने पूरे 6 सीक्रेट शेयर किए हैं, हेल्दी एजिंग में मदद करते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
फिटनेस कोच जैकलीन ने बताया कि वजन उठाना फिजिकल इंडिपेंडेंसी के लिए जरूरी है। जैसे-जैसे हमारी एज बढ़ती है हम नेुचरली मसल मास खोने लगते हैं। मायो क्लीनिक के मुताबिक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है और ऑस्टियोपिरोसिस के रिस्क को भी कम करता है। वजन उठाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। साथ वेट को और अच्छी तरह से मैनेज किया जा सकता है।
कॉर्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज
फिटनेस कोच जैकलीन अपनी रूटीन में वॉकिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग को शामिल करती है क्योंकि ये एक्सरसाइज हार्ट रेट को सही रखती हैं। एरोबिक एक्सरसाइज के बारे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक रोजाना ये एक्सरसाइज हाइपरटेंशन, हार्ट डिसीज, टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को कम करती है। लगातार कॉर्डियो से सर्कुलेटरी सिस्टम ज्यादा अच्छे से ऑक्सीजन को टिश्यू तक डिलीवर करता है। जिससे स्किन भी ज्यादा हेल्दी, यूथफुल ग्लो करते दिखती है।
बैलेंसिंग
जैसे-जैसे 60 के करीब उम्र पहुंचने लगती है शरीर को बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है। बूढ़े लोगों में गिरने की वजह से चोट और इंजरी काफी ज्यादा होती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक बैलेंस एक्सरसाइज कोर को मजबूत कर मसल्स को ज्यादा स्थिर बनाती है। जिससे शरीर का कॉर्डिनेशन इंप्रूव होता है। ये एक्सरसाइज फ्रेक्चर से दूर रखता है।
स्ट्रेचिंग
उम्र के साथ शरीर में स्टिफनेस आ जाए इसके लिए जैकलीन स्ट्रेचिंग करती है। ये ज्वाइंट्स की मोबेलिटी को भी इंप्रूव करता है।
स्ट्रेस मैनेजमेंट
हेल्दी रहना है तो केवल फिजिकली वर्क करना काफी नहीं, इसके लिए मेंटली स्ट्रांग रहना भी जरूरी है। मेंटल हेल्थ पर फोकस करके ही लांग टाइम तक हेल्दी एंड यंग रहा जा सकता है। क्रॉनिक स्ट्रेस से कॉर्टिसोल रिलीज होता है, जो एजिंग को फास्ट करता है। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग स्किन इलास्टिसिटी और माइंड के कॉग्नेटिव फंक्शन को हेल्प करता है।
न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट
लंबा जीने के साथ ही यूथफुल एंड यंग लुक के लिए जैकलीन ये पूरे 6 सीक्रेट शेयर किए हैं। जिसमे एक्सरसाइज जैसी चीजों के साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट भी शामिल है। जिसमे एंटीऑक्सीडेंट्स रिच फूड, लीन प्रोटीन, हेल्दी फैट्स शामिल है। हेल्दी फैट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है। क्योंकि यहीं स्ट्रेस सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और स्किन पर एजिंग दिखने लगती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


