Home  लाइफस्टाइल समाचार 60 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं सलमान खान, बॉडी...

60 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं सलमान खान, बॉडी को फिट रखने के लिए डेली करते हैं ये 3 काम

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सलमान खान की उम्र 60 साल हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर सही उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। सलमान फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं और रोजाना 3 काम जरूर करते हैं। चलिए उनका फुल फिटनेस प्लान बताते हैं।

सलीम खाने के बेटे व एक्टर सलमान खान की उम्र 60 साल हो चुकी हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर सही उम्र बता पाना आज भी मुश्किल है। सलमान खान अपनी फिटनेस से यंग एक्टर्स को सीधी टक्कर देते हैं। सलमान खान कई बार कह चुके हैं, वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और कभी भी वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं। लेकिन कुछ चीजें और भी हैं, जो उनकी फिटनेस का खास हिस्सा हैं। सलमान हफ्ते के 6 दिन इन 3 चीजों को करना कभी नहीं भूलते हैं। अगर आप भी सलमान की तरफ फिट बॉडी चाहते हैं, तो उनका फिटनेस और डायट प्लान यहां जान लीजिए।

सलमान खान के रोजाना के 3 काम कौन से हैं?

1- सही और बैलेंस डायट

मिंट को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान के फिटनेस ट्रेनर राकेश आर उद्दियार ने बताया कि सलमान कोई फैंसी डायट नहीं लेते हैं। बल्कि उनका खाना काफी सिंपल लेकिन पौष्टिक होता है। सलमान खान सुबह के नाश्ते में दलिया, अंडे और फल खाते हैं। दिन में चिकन या दाल, रोटी, सब्जी खाते हैं। सलमान चावल कम खाना पसंद करते हैं और सब्जियां और सलाद ज्यादा खाते हैं। वह रोजाना अपनी मां के हाथ का खाना ही खाते हैं, उन्हें किसी और के हाथ का खाना पसंद नहीं आता है। सलमान हफ्ते में सिर्फ 1 दिन चीट डे मनाते हैं और उसमें बिरयानी खाते हैं, जो 2000 कैलोरी से ज्यादा नहीं होती।

2- वर्कआउट नेवर स्किप

सलमान खान हफ्ते के 6 दिन रोजाना 3 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। अगर उन्हें किसी फिल्म में एक्शन करना होता है, तो वह ये समय बढ़ाकर 4-5 घंटे कर देते हैं। सलमान सुबह सबसे पहले योगा करते हैं। इससे उनके शरीर में लचीलापन आता है। इसके अलावा वह वॉल्यूम ट्रेनिंग, HIIT (हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) करते हैं, जिसमें बीच में कोई ब्रेक नहीं होता। सलमान खाली पेट कार्डियो करते हैं और शूटिंग के बाद या पहले वह वेट ट्रेनिंग करते हैं। सलमान का कहना है कि बिना कार्डियो और वेट ट्रेनिंग के उन्हें नींद नहीं आती है। ट्रेनर के मुताबिक, सलमान फिटनेस के मामले में खुद को चैलेंज देते हैं और उसे पूरा करते हैं। वह यंग लोगों के लिए मोटिवेशन से कम नहीं है।

3- नींद है जरूरी

सलमान खान शूटिंग, वर्कआउट में कितना भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वह अपनी नींद से कोई समझौता नहीं करते हैं। नींद वह पूरी 6-7 घंटे की पूरी करते हैं। उनका कहना है कि अगर नींद पूरी नहीं हुई तो मैं बाकि चीजें नहीं कर सकता। इसलिए वह हर हाल में अपनी नींद को पूरा होने का समय देते हैं। संडे के दिन वह खुद को आराम देते हैं और उसी दिन चीट डे भी मनाते हैं। सलमान खान की तरह आप भी फिटनेस रूटीन फॉलो कर सकते हैं लेकिन अपने शरीर के हिसाब से सही चीजें चुनें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN