Home व्यापार समाचार 6 महीने में दोगुना हुआ यह शेयर, अब 5 टुकड़ों में हो...

6 महीने में दोगुना हुआ यह शेयर, अब 5 टुकड़ों में हो रहा बंटवारा, 1 फ्री शेयर का भी तोहफा

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 6 महीने में ही लोगों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी अब अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर रही है।

Multibagger Stock: स्मॉलकैप कंपनी सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 6 महीने में ही निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज अब अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरों का भी बंटवारा करेगी। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 3 साल में 300 पर्सेंट उछल गए हैं।

1 पर 1 बोनस शेयर देगी कंपनी
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 फिक्स की है। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज अपने शेयर को भी 5 टुकड़ों में बांटेगी। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटेगी। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) की रिकॉर्ड डेट भी शुक्रवार 6 मार्च 2026 तय की है।

6 महीने में दोगुना हुआ लोगों का पैसा
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) के शेयर पिछले 6 महीने में करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में लोगों का पैसा दोगुना कर दिया है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2025 को 685 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 मार्च 2026 को BSE में 1369.65 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयरों में करीब 24 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक साल में सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज के शेयर 116 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1695.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 621 रुपये है।

3 साल में 300% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज (Silver Touch Technologies) के शेयर पिछले 3 साल में 300 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 3 मार्च 2023 को 341.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 1369.65 रुपये पर बंद हुए हैं। दो साल में कंपनी के शेयर 92 पर्सेंट चढ़े हैं। सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप सोमवार 2 मार्च 2026 को 1736 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.61 पर्सेंट थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.39 पर्सेंट रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN