Source :- LIVE HINDUSTAN
आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में 6 दिन में 84% की तूफानी तेजी देखने को मिली है। आरपीएसजी वेंचर्स आईपीएल क्रिकेट टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स की मालिक भी है। दिग्गज निवेशक आशीष धवन का आरपीएसजी वेंचर्स पर बड़ा दांव है।
आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयर गुरुवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1025.10 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 1040.40 रुपये पर भी पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयर 6 दिन में 84 पर्सेंट उछल गए हैं। आरपीएसजी वेंचर्स आईपीएल क्रिकेट टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की मालिक भी है। दिग्गज निवेशक आशीष धवन का आरपीएसजी वेंचर्स पर बड़ा दांव है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।
6 दिन में शेयर में 84% की तूफानी तेजी
आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures) के शेयरों में 6 दिन में 84 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयर 23 मार्च 2026 को 557.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 1025.10 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में 48 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 693 रुपये से बढ़कर 1025 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में 57 पर्सेंट की तेजी आई है। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में यह तेजी युनाइटेड स्प्रिरिट्स लिमिटेड (USL) के एक अनाउंसमेंट के बाद आई है। युनाइटेड स्प्रिरिट्स ने 16600 करोड़ रुपये से ज्यादा में अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बेचने की घोषणा की है।
आशीष धवन के पास आरपीएसजी वेंचर्स के 12 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर आशीष धवन का आरपीएसजी वेंचर्स पर बड़ा दांव है। आशीष धवन के पास आरपीएसजी वेंचर्स के 12,34,286 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 3.73 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा दिसंबर 2025 तिमाही तक का है। आरपीएसजी वेंचर्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.51 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.49 पर्सेंट है। आरपीएसजी वेंचर्स के शेयरों में आए इस तेज उछाल को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कंपनी से जवाब मांगा। आरपीएसजी वेंचर्स ने एक्सचेंज को बताया है कि शेयरों में यह प्राइस मूवमेंट पूरी तरह से मार्केट आधारित है और इस प्राइस मूवमेंट का कोई कारण नहीं है।
3 साल में 181% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
आरपीएसजी वेंचर्स (RPSG Ventures) के शेयर पिछले तीन साल में 181 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। वहीं, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयरों में 177 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। आरपीएसजी वेंचर्स का मार्केट कैप गुरुवार को 3390 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



