Home व्यापार समाचार 5553 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 6 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी,...

5553 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 6 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी, मिल चुके हैं 4 बोनस शेयर

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bajaj Finance Ltd: बजाज फाइनेंस आज बुधवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में 22 प्रतिशत की उछाल है। कंपनी 1 शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दे रही है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट तय है। 

Bajaj Finance Ltd q4 results: एनबीएफसी बजाज फाइनेंस ने बुधवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 5553 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में बजाज फाइनेंस का नेट प्रॉफिट 4546 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही नतीजों के साथ NBFC ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

AUM 5 लाख करोड़ रुपये के पार

कंपनी का एयूएम (assets under management) 5 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। मार्च 2026 तक यह 5.09 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का एयूएम 4.16 लाख करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी AUM में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, मार्च तिमाही के दौरान बजाज फाइनेंस का एयूएम 25498 करोड़ रुपये रहा है।

बजाज फाइनेंस का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान) के पहले 7410 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले मार्च तिमाही में यह 5647 करोड़ रुपये रहा था।

30 जून तय हुआ रिकॉर्ड डेट (Bajaj Finance Ltd dividend Record date)

बजाज फाइनेंस ने दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 30 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बोर्ड से राजीव बजाज ने दिया इस्तीफा (Rajiv bajaj step down)

बजाज फाइनेंस ने दी जानकारी में बताया है कि राजीव बजाज ने कंपनी के बोर्ड बाहर निकलने पर फैसला किया है। उन्होंने कंपनी को दी जानकारी में बताया है कि वो 30 जून को होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Bajaj Finance Ltd Share performance)

बीएसई में आज बुधवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 929.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में यह स्टॉक 2.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में बजाज फाइनेंस के शेयरों की कीमतों में 69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

1 पर 4 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी (Bajaj Finance Ltd bonus share history)

बीते साल बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। पिछले साल ही बजाज फाइनेंस के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुाआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN