Home व्यापार समाचार 55% से ज्यादा उछलेगा जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी का शेयर? 2 बड़े...

55% से ज्यादा उछलेगा जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी का शेयर? 2 बड़े ब्रोकरेज हैं फिदा

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी इटरनल के शेयर बिकवाली मोड में थे। हालांकि, ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने इटरनल शेयर के टारगेट प्राइस को ₹360 दिया है। यह 55% से ज्यादा की बढ़त का संकेत देता है।

Eternal share price target: सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल था। इस माहौल के बीच जोमैटो ब्रांड वाली कंपनी इटरनल के शेयर बिकवाली मोड में थे। ट्रेडिंग के दौरान इटरनल के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 223.70 रुपये के स्तर तक आ गए। हालांकि, शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस क्या दिया है।

दो ब्रोकरेज फिदा

घरेलू ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने इटरनल की रेटिंग को अपग्रेड करके ‘Buy’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जोमैटो की कंपनी Blinkit का मार्केट शेयर बढ़ना जारी रहने की संभावना है। इसके मुकाबले की कंपनियां अभी यूनिट इकोनॉमिक्स की समस्याओं को सुलझाने में लगी हैं जबकि Blinkit अपनी बड़ी सप्लाई चेन का फायदा उठा रही है और विस्तार तथा यूनिट इकोनॉमिक्स के बीच बेहतर संतुलन बनाए हुए है। ब्रोकरेज ने बताया कि पिछली कुछ तिमाहियों से इटरनल द्वारा गोल्ड मेंबरशिप पर दिया जा रहा जोर अब रंग लाने लगा है। इसके अलावा, कंपनी के ‘गोइंग आउट’ बिजनेस को भविष्य के विकास का एक अहम जरिया माना जा रहा है। ब्रोकरेज ने इटरनल के लिए प्रति शेयर ₹340 का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। अभी की कीमत के हिसाब से 40% से ज्यादा की बढ़त की गुंजाइश नजर आती है। ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने इटरनल शेयर के टारगेट प्राइस को ₹360 दिया है। यह 55% से ज्यादा की बढ़त का संकेत देता है।

इटरनल के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में जोमैटो और ब्लिंकिट का संचालन करने वाली कंपनी इटरनल का मुनाफा 72.88 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 59 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। तीसरी तिमाही के दौरान इटरनल का परिचालन राजस्व बढ़कर 16,315 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,405 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 16,493 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,533 करोड़ रुपये था।

एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शंस की नई ग्रांट को मंजूरी

हाल ही में इटरनल ने 74.18 लाख एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) की नई ग्रांट को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने टैलेंट को अपने साथ बनाए रखने और उन्हें इनाम देने के लिए इक्विटी इंसेंटिव्स का इस्तेमाल करने की अपनी कई सालों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया है। कंपनी की कंपनसेशन कमेटी ने इस ग्रांट को मंजूरी दी है। इसके तहत पिछले एक दशक में शुरू की गई तीन ESOP योजनाओं के तहत स्टॉक ऑप्शंस बांटे गए हैं, जो कंपनी के विस्तार के अलग-अलग चरणों को दर्शाते हैं।

यह कदम पिछले साल अक्टूबर में इसी तरह के एक और इश्यू के बाद उठाया गया है, जब कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 64.13 लाख स्टॉक ऑप्शंस दिए थे। इनमें से ज्यादातर ऑप्शंस नई योजनाओं के तहत दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN