Home टेक न्यूज़ 50, 55 और 65 इंच के नए स्मार्ट टीवी, किफायती दाम में...

50, 55 और 65 इंच के नए स्मार्ट टीवी, किफायती दाम में डॉल्बी साउंड का मजा, वॉयस कंट्रोल भी

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मार्केट में 50, 55 और 65 इंच के नए टीवी की एंट्री हुई है। ये टीवी Hisense की M7 Mini-LED TV सीरीज के हैं। टीवी में कंपनी Hi-QLED Color टेक्नोलॉजी के साथ तगड़ा डिस्प्ले दे रही है। दमदार ऑडियो के लिए इनमें डॉल्बी साउंड भी दिया गया है।

मार्केट में 50, 55 और 65 इंच के नए टीवी की एंट्री हुई है। ये टीवी Hisense की M7 Mini-LED TV सीरीज के हैं। कंपनी ने इन टीवी को यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च किया है। 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 278 डॉलर (करीब 25,175 रुपये) है। वहींस 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 298 डॉलर (करीब 27 हजार रुपये) है। ये दोनों वेरिएंट के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में कंपनी Hi-QLED Color टेक्नोलॉजी के साथ तगड़ा डिस्प्ले दे रही है। दमदार ऑडियो के लिए इनमें डॉल्बी साउंड भी दिया गया है। आइए डीटेल में जानते हैं इन टीवी के फीचर्स के बारें में।

सम्बंधित सुझाव

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नई M7 सीरीज में कंपनी 3,840 × 2,160 पिक्सल रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K UHD डिस्प्ले ऑफर कर रही है। मिनी-एलईडी बैकलाइटिंग ट्रडिशनल LED डिस्प्ले के मुकाबले डीप ब्लैक और ब्राइटर हाइलाइट्स जेनरेट करके कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाता है। हाइसेंस की Hi-QLED कलर टेक्नोलॉजी का मकसद कलर्स की सटीकता को बेहतर बनाना और अच्छी लाइटिंग वाले रूम में स्क्रीन की विजिबिलिटी को बनाए रखना है।

यह टीवी डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है। AI-पावर्ड 4K अपस्केलर कम रेजॉलूशन वाले कॉटेंट में टेक्सचर और बॉर्डर का ऐनालाइज करके बेहतर शार्पनेस के लिए डिटेल्स को रीकंस्ट्रक्ट करता है। AI स्मूथ मोशन फीचर फास्ट-मूविंग सीन्स में ब्लर को कम करता है, जिससे स्पोर्ट्स और ऐक्शन कॉन्टेंट को देखने को एक्सपीरियंस काफी जबर्दस्त बन जाता है।

सम्बंधित सुझाव

गेमिंग के लिए M7 सीरीज के टीवी में में 60Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड के साथ गेम मोड प्लस ऑफर किया जा रहा है। ये फीचर्स इनपुट लैग और स्क्रीन टियरिंग को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। एक बिल्ट-इन गेम बार रियल-टाइम परफॉर्मेंस सेटिंग्स का ऐक्सेस देता है।

M7 सीरीज के ये टीवी गूगल टीवी ओस पर काम करते हैं। इससे इसमें यूजर नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को ऐक्सेस कर सकते है। गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल ऑफर करता है। वहीं, गूगल कास्ट कंपैटिबल डिवाइसेज से वायरलेस स्क्रीन मिररिंग को ऑफर करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, चार HDMI 2.0 इनपुट, USB 2.0 टाइप-ए, ईथरनेट, ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट, केबल/एंटीना इनपुट और 3.5 मिमी AV कंपोजिट जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

(Photo: Gizmochina)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN