Home  लाइफस्टाइल समाचार 5 टेस्टी फूड कॉम्बिनेशन साबित होते हैं घातक, आयुर्वेद देता है साथ...

5 टेस्टी फूड कॉम्बिनेशन साबित होते हैं घातक, आयुर्वेद देता है साथ न खाने की सलाह

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आयुर्वेद के अनुसार जब हम खाने की दो चीजों को मिक्स करते हैं जो प्रकृति में ठंडी या गर्म होती हैं। तो वह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकती हैं। यहां 5 ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकते हैं। 

जैसे किसी भी मशीन को चलाने के लिए फ्यूल की जरूरत होती है, वैसे ही शरीर को जीवित रहने और काम करने के लिए खाने की जरूरत होती है। हेल्दी बने रहने के लिए सही खाना बहुत जरूरी है।आयुर्वेद में मौसम के मुताबिक खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि जैसे-जैसे प्रकृति बदलती है हमारे शरीर के दोष वात, पित्त और कफ पर भी असर होता है। मॉर्डन साइंस के मुताबिक भी मौसम के अनुसार खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर के तापमान नियंत्रण, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी पर होता है। आयुर्वेद न सिर्फ ये सिखाता है कि किस मौसम में क्या खाना है बल्कि ये भी बताता है कि किन चीजों को साथ में खाना अवॉइड करना चाहिए। यहां 5 टेस्टी फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं जो आयुर्वेद के मुताबिक घातक साबित हो सकते हैं।

1) शहद और गर्म पानी या चाय

वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा चर्चित नुस्खों में से एक गर्म पानी में शहद डालकर पीना आयुर्वेद के मुताबिक सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत से लोग इसे अपनी चाय में या फिर दूध में डालकर पीते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इन दोनों चीजों को साथ लेने की मनाही होती है। क्योंकि गर्म होने पर शहद टॉक्सिन्स के रूप में काम करने लगता है जो पाचन के लिए बहुत मुश्किल होता है।

2) घी और शहद

घी और शहद दोनों के अपने औषधीय गुण हैं जो सेहत के लिए खजाना माने जाते हैं। इन्हें बराबर मात्रा में एक साथ खाने से मना किया जाता है। इसका कारण यह है कि शहद की तासीर गर्म होती है, जबकि घी की तासीर ठंडी होती है। बराबर मात्रा में इसे खाने पर ये टॉक्सिक साबित हो सकता है और पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है। हालांकि, इन दोनों में किसी एक की मात्रा ज्यादा रखकर खाना सेफ है।

3) दूध और नॉन वेज

आयुर्वेद में नॉनवेज के साथ दूध का पीने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को ठंडा माना जाता है, जबकि नॉनवेज की तासीर गर्म होती है। तापमान के इस अंतर का असर पाचन पर होता है और शरीर में टॉक्सिन उत्पन्न हो सकते हैं। जिससे स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। सलाह दी जाती है कि नॉनवेज खाने के घंटों बाद दूध पी सकते हैं।

4) फल और पानी या सब्जी

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर सही तरह से इन्हें न खाया जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन की प्रक्रिया रुक सकती है। जबकी फल खाने के बाद खाना खाने से पेट में फर्मेंट हो सकते हैं, जिससे गैस, पेट फूलना और अपच हो सकती है।

5) दूध और नमक

आयुर्वेद में दूध और नमक के कॉम्बिनेशन को हेल्थ के खिलाफ माना जाता है। दूध की तासीर ठंडी और नमक की गर्म होती है। ऐसे में इस कॉम्बिनेशन से खून और स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। लंबे समय तक इस कॉम्बिनेशन को खाने से सेहत पर गंभीर असर हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN