Home  लाइफस्टाइल समाचार 5 इंच हील्स पहनना लगने लगेगा आसान, बस पहनते समय 4 अमेजिंग...

5 इंच हील्स पहनना लगने लगेगा आसान, बस पहनते समय 4 अमेजिंग फैशन हेक्स करें ट्राई

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हाई हील्स स्टाइल को तुरंत एलीगेंट बना देती हैं, लेकिन 5 इंच हील पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर सही ट्रिक्स पता हों, तो आप भी बिना दर्द और डगमगाए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चल सकती हैं। यहां जानिए 4 अमेजिंग फैशन हैक्स-

हील्स पहनकर साड़ी हो या सूट सभी का लुक खूबसूरत बन जाता है। जिन लोगों की हाइट कम होती है, उनके लिए भी हील्स स्टाइलिंग का तरीका है। हील्स पहनना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन ज्यादा इंच वाली हील्स में चलना भी मुश्किल होता है और इसमें दर्द भी होने लगता है। ऐसे में कई बार हील्स पहनने का मन नहीं करता और दर्द का ख्याल आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ फैशन हैक्स हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से 4-5 इंच की हील्स आप आसानी से पहन सकती हैं। चलिए बताते हैं ये हैक्स क्या हैं।

हाई हील्स पहनने के लिए 4 अमेजिंग हैक्स-

1- प्लेटफॉर्म या ब्लॉक हील्स

सबसे पहले तो आपको प्लेटफॉर्म या ब्लॉक हील्स को चुनना है। प्लेटफॉर्म हील्स आगे से पीछे तक बराबर होते हैं और ब्लॉक हील्स पीछे से स्क्वॉयर लुक में होते हैं, जो एड़ियों को कंफर्ट करते हैं। ऐसे में आप इन दोनों को पहनने के लिए चुनें। ये दोनों ही पैरों को राहत भी देंगी और स्टाइलिश भी दिखेंगी। कई लड़कियां स्टाइल के चक्कर में पेंसिल या लॉन्ग टेल हील्स पहन लेती हैं लेकिन ये पैरों को जरा भी आराम नहीं देती और इन्हें पहनने पर भयंकर दर्द होता है।

2- जेल पैड

अगर आपको हील्स काट लेती है या अंदर की ओर पैरों में दर्द होने लगता है, तो जेल पैड का इस्तेमाल करें। पैरों में जेल पैड लगाकर हील्स पहनने पर दर्द नहीं होगा और हील्स में ये दिखेंगे भी नहीं। ये जेल पैड ट्रांसपेरेंट होते हैं और आसानी से चिपक जाते हैं।

3- टेप वाली ट्रिक

दूसरी और तीसरी उंगली को स्किन-सेफ टेप से हल्का-सा साथ में बांधने से नसों पर दबाव कम पड़ता है। यह ट्रिक खासकर स्टिलेटो हील्स में काफी मददगार है। ध्यान रखें टेप बहुत टाइट न हो। अगर हील्क के साइड से आपकी उंगलियों में दर्द होता है या छील जाता है तो ये ट्रिक काम आएगी।

4- प्रैक्टिस करें

हील्स पहनकर लंबा चलना है, तो घर पर पहनकर कुछ देर तक प्रैक्टिस कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि ये हील्स आपको कहां दर्द देगी और कहां पर आपके जेल पैड या टेप लगाने की जरूरत होगी। इसके अलावा लंबा दिन हो तो एक जोड़ी फ्लैट सैंडल बैग में डाल लें। इवेंट या पार्टी खत्म होने के बाद फ्लैट्स पहन लें। इससे आपको फौरन आराम मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN