Home व्यापार समाचार 5 साल में 973% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा...

5 साल में 973% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट अप्रैल के पहले सप्ताह में

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

RB Denims Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा जा रहा है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो गया है। जोकि अप्रैल के पहले सप्ताह में है। 

Stock Split News: 5 साल के बाद एक बार फिर से RB Denims Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि अगले महीने की शुरुआत में ही है। बता दें, 10 साल में आरबी डेनिम लिमिटेड (RB Denims Ltd) के शेयरों की कीमतों में 4547.22 प्रतिशत की तेजी आई है। इस स्टॉक का भाव 100 रुपये से भी कम का है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगा। कंपनी ने 2 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

इससे पहले कंपनी ने 2021 में RB Denims Ltd के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर RB Denims Ltd के शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 83.65 रुपये के लेवल पर था। कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, एक साल में स्टॉक का भाव 0.08 प्रतिशत ही बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 2.38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 209.30 रुपये है। वहीं, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 78 रुपये है।

दो साल में आरबी डेनिम्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 52 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में यह स्टॉक 385 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 973 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN