Home व्यापार समाचार 5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस...

5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, स्टॉक का भाव 20 रुपये

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। 

Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी अपने निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में …

आज है रिकॉर्ड डेट

IRB Infrastructure Developers Ltd की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पहले ही 30 मार्च यानी आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा। बता दें, कंपनी पहली बार शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बोनस शेयर की वजह से कंपनी का एडजस्टेड प्राइस 20.47 रुपये हो चुका है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक 20.53 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के बाद 20.85 रुपये स्तर पर पहुंच गया।

5 साल में 306% का रिटर्न

बीते एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 6.96 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। भले ही पिछले एक साल में कंपनी ने निगेटिव रिटर्न दिया हो इसके बाद भी 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 306 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 44.87 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

फरवरी 2026 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN